पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 7,600 करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह छत्तीसगढ़ में मोदी की पहली यात्रा है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर पांच केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की शुरुआत भी की।
''छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है''
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्...








