थोड़ी देर में कर्नाटक विधानसभा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव की तारीखों का ऐलान आज !
बेंगलुरु: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव कब होंगे इसे लेकर आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। चुनाव आयोग 11.30 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी दमखम के साथ जुटी है।
24 मई को खत्म हो रहा कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल
24 मई को राज्य की विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लिहाजा राज्य की राजनीति गर्म है। इससे पहले हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। बता दें कि साल 2018 में 27 मार्च को कर्नाटक चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया था।
पिछले चुनाव में BJP की 104 सीटों पर जीत
पिछले विधानसभा चुनाव में...








