हिंदूवादी संगठनों ने घेरी हेयर ड्रेसर की दुकान; पुलिस की तत्परता से टला बवंडर
रानीखेत : द्वाराहाट की ग्रामीण महिला को प्रलोभन देकर उसे भगाने और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में हिंदूवादी संगठन भड़क उठे। कोतवाली में सीओ व कोतवाल से मिलने के बाद संगठन से जुड़े युवा कचहरी लाइन स्थित सीढ़ी बाजार जा धमके।
आरोपित हेयर ड्रेसर की दुकान का घेराव कर प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पर्यटन नगरी में लव जिहाद किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि सुनियोजित तरीके से शहर का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। बाद में जुलूस की शक्ल में गांधी चौक पहुंचे युवाओं ने सांकेतिक धरना दिया।
महिला को बहला फुसला कर भगा ले जाना धर्मांतरण की साजिश
कथित लव जिहाद प्रकरण पर हिंदूवादी संगठनों के लोग रविवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ तिलकराम वर्मा व कोतवाल हेमचंद्र पंत से वार्ता की। घटना को निंदनीय बताते हुए...








