सीएम धामी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…
उत्तराखंड की राजनीति में हलचल चल रही है। ये हलचल सीएम धामी के दिल्ली दौरे को लेकर है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कल देर रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। तो वहीं सीएम अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे है। इन मुलाकात को समान नागरिकता कानून और मंत्रीमंडल के फेरबदल के कयासों से जोड़ा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद पहली मुलाकात की है। माना जा रहा है कि UCC को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई।
वहीं सीएम धामी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे ...








