वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक…
UKSSSC Update: उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा भर्ती परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा के आज पांच जून को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों की 316 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक
अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व मोबाइल न...








