Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

उत्तराखण्ड
बैरक परिसर में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने प्रमोद को टहलते हुए देखा था। पूछा, किस समय ड्यूटी पर जाना है। उन्होंने कहा- दो बजे जाएंगे, अभी इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद वह अचानक अपनी बैरक में चले गए। दोपहर सवा दो बजे पता चला कि प्रमोद की गोली लगने से मौत हो गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुक्रवार को चंपावत जाना है। इससे पहले उनकी सुरक्षा टीम को बृहस्पतिवार 11 बजे चंपावत के लिए ड्यूटी पर निकलना था। प्रमोद घर से तैयार होकर सुबह 11 बजे बैरक परिसर में पहुंच गए। यहां अचानक उन्हें पता चला कि 11 नहीं बल्कि दो बजे निकलना है। ऐसे में वह वहीं पर टहलते हुए इंतजार करने लगे। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि प्रमोद को कभी ऐसे नहीं देखा था। वह शायद कुछ सोच रहे थे। उनसे पूछा भी गया कि क्यों टहल रहे हो तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि अब ड्य...
उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टला, बाल-बाल बची 32 यात्रियों की जान

उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टला, बाल-बाल बची 32 यात्रियों की जान

उत्तराखण्ड
गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।...
पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया

पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी : पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। इस घटना के आरोपित एक हिंदू व एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर दिया था तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस घटना से पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों में भी असुरक्षा का भाव बना है। छह दिनों से मुस्लिम व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली हैं। पुरोला में मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों को सुरक्षा का अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। पुरोला में गारमेंट्स, नाई, फल सब्जी, मोटर मैकेनिक सहित 40 से अधिक मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। मुस्लिम व्यापारियों का कहना है कि पुरोला में जुलूस प्रदर्शन के दौरान जुलूस में शामिल कुछ व्यक्तियों ने मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के ब...
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

उत्तराखण्ड
देहरादून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश के पांच लोकसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क की कमान सौंपी गई है। वह दो जून को देहरादून से रवाना होकर आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के लिए अपने प्रमुख नेताओं की ड्यूटी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में लगाई है। उत्तराखंड से हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत अन्य नेताओं के साथ ही अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को पांच लोकसभा क्षेत...
उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे

उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून,  उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार इस वर्ष 17 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक नए मतदाता बनने और मतदाता सूची में अपना नाम व पता सही कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 26 दिसंबर को दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अब अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। इसी की तहत खामियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। चुनाव से जुड़े कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम और फोटोयुक्त विधानसभा निर्व...
सीएम धामी ने कहा- मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

सीएम धामी ने कहा- मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

उत्तराखण्ड
देहरादून, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया था और जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की समृद्धि की ट्रेन को विकास की पटरियों पर तेजी से दौड़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। बुधवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति आयोजित...
ऋषिकेश: बेटी और पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

ऋषिकेश: बेटी और पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

उत्तराखण्ड
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गंगा दशहरा पर परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। सिद्धू ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी नवजोत कौर के साथ गंगा स्नान भी किया। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि- अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे, नमामि गंगे। एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं दो तस्वीरों में परिवार के साथ गंगा किनारे खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ होटल में लंच करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोेत कौर कैंसर से जंग लड़ रहीं हैं। फिलहाल उनकी कीमोथैरेपी चल रही है।...
उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल।

उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल।

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ। उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से एक प्रदेश- एक प्रवेश की संकल्पना के साथ संपूर्ण राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है। राज्य में अवस्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं...
मुख्यमंत्री सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तराखण्ड
देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक काफी खास है, क्योंकि इसमें उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दों पर मंत्रणा होगी। बैठक में महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, परिवहन, परिवहन व राजस्व विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बुधवार सुबह सचिवालय में होने वाली बैठक में नए नगर निगमों के गठन, भाषा विभाग के ढांचे, परिवहन विभाग की सेवा नियमावली, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना समेत अन्य विषयों को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का विषय भी कैबिनेट के सम्मुख लाया जाएगा। कार्मिकों के महंगाई भत्ता देने के संबंध में मुख्यमंत्री विचलन के माध्यम से संस्तुति दे चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कर्मचारियों के वेतन और भत्ते को लेकर अहम फैसले किए जा सकते हैं।...
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून,  उत्तराखंड में प्री  मानसून शावर का दौर तेज हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंख-मिचौनी के बीच वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम बना हुआ है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। ओले बरसने के कारण शहर के कई स्थानों पर नुकसान की सूचना है। जबकि, भारी वर्षा के कारण चौराहों में जलभराव हुआ। उधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बौछारें पड़ने लगीं। जिसके बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। शहर में करीब डेढ़ घंटे से अधिक देर तक वर्षा और ओलावृष्टि हुई। रात को महसूस हो रही ठिठुरन मसूरी में भी दोपहर बाद भारी वर्षा हुई। जबकि, ...