दो दिन बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा,1400 तीर्थयात्री हुए रवाना
गोपेश्वर: दो दिनों से बर्फबारी के चलते रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा शनिवार को शुरू हो गई है। 1500 यात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड साहिब भेजा गया है। गौरतलब है कि बर्फबारी से हेमकुंड साहिब का रास्ता अटलाकोटी से आगे तीन किमी क्षेत्र में अवरूद्ध हो गया था। यहां पर बीते दिन ही बर्फ हटाकर रास्ता सुचारू कर दिया गया था।
तड़के प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा पर घांघरिया में दो दिनों से यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों को रवाना किया गया। 1500 यात्रियों का जत्था एसडीआरएफ की देखरेख में हेमकुंड पहुंच चुका है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा रूट पर कोई दिक्कत नहीं है।
हेमकुंड यात्रा पैदल मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड के बीच रास्ते में जमी बर्फ को गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों व मजदूरों ने हटा दिया है। ...








