Thursday, July 30News That Matters

उत्तराखण्ड

चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को मारी टक्कर

चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को मारी टक्कर

उत्तराखण्ड
नई टिहरी: चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर थीं। सोमवार की सुबह उन्होंने रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत हिरासत में ले लिया गया है। कार दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो व्यक्तियों को आई चोट वहीं गोपेश्वर में आइटीबीपी गौचर ऑफिसर गेट के नजदीक बीती राम दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी भी शामिल हैं। घायलों का गौचर सरकारी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि बदरीनाथ हाईवे पर गौचर ...
करन माहरा ने भाजपा सरकार के विरुद्ध बोला हल्ला,कहा- राजाजी में हाथियों और बाघिन के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया

करन माहरा ने भाजपा सरकार के विरुद्ध बोला हल्ला,कहा- राजाजी में हाथियों और बाघिन के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया

उत्तराखण्ड
देहरादून: राजाजी टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के मनोरंजन के लिए बाघिन के पीछे हाथी दौड़ाए गए। यह हाथियों और बाघिन के साथ अमानवीय व्यवहार है। इसके अलावा कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी एक बाघिन की भूख के कारण मौत हो गई और सरकार मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार के विरुद्ध हल्ला बोला। उन्होंने सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। सरकार पर आरोपों की बौछार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर आरोपों की बौछार की। उन्हाेंने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क में एक बाघिन के पीछे हाथी छोड़े गए। बेजुबान जानवरों के साथ इस प्रकार के कृत्य मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराए जा सकते। उधर, दक्षिण अफ्रीका...
डिवाइडर से टकराकर ट्रक के नीचे जा घुसी कार, हादसे में यहाँ के तीन यात्रियों की मौत

डिवाइडर से टकराकर ट्रक के नीचे जा घुसी कार, हादसे में यहाँ के तीन यात्रियों की मौत

उत्तराखण्ड
बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है, जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे। बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे हाइवे पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण घुमाव पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद  हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत, रोहित, दीपक को चिकित्स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को बाड़े से किया आजाद, मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को बाड़े से किया आजाद, मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा

उत्तराखण्ड
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जिम कॉर्बेट पार्क से लाई गयी बाघिन को मोतीचूर रेंज में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को बाड़े से आजाद किया। जानकारी देते हुए पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि जिम कार्बेट पार्क से लाई गई बाघिन को शनिवार को राजाजी की मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा  कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले सोमवार रात को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। यहां लाने के बाद बाघिन को बाड़े में ...
विधानसभा भर्ती केस-सुप्रीम कोर्ट में बर्खास्त कर्मचारियों की याचिका खारिज

विधानसभा भर्ती केस-सुप्रीम कोर्ट में बर्खास्त कर्मचारियों की याचिका खारिज

उत्तराखण्ड
राज्य ब्यूरो, देहरादून: विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए तदर्थ कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पाई है। उनकी विशेष अनुग्रह याचिका (एसएलपी) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सर्वाेच्च अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मात्र डेढ़ मिनट की सुनवाई में एसएलपी को निरस्त कर दिया। उन्होंने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया है।विधानसभा सचिवालय में हुई तदर्थ भर्तियों में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सेवानिवृत्त आइएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2016 से 2021 तक तदर्थ आधार पर नियुक्त 228 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय को बर्खास्त कर्मचारियों ने नैनीताल...
देहरादून के युवाओं के लिए खुशखबरी! ट्रैफिक पुलिस देने जा रही फेलोशिप, ऐसे करें आवेदन!

देहरादून के युवाओं के लिए खुशखबरी! ट्रैफिक पुलिस देने जा रही फेलोशिप, ऐसे करें आवेदन!

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून के युवाओं के लिए खुशखबरी! ट्रैफिक पुलिस देने जा रही फेलोशिप, ऐसे करें आवेदन! देहरादून यातायात पुलिस युवाओं के लिए एक फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने वाली है. इसकी अवधि एक महीने की होगी और उसके बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इससे देहरादून 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच युवाओं नौकरी में मदद मिलेगी. अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं और आपकी उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है, तो इस वर्ग के युवाओं के लिए देहरादून यातायात पुलिस एक फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रही है. इसकी अवधि एक माह होगी और उसके बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा. पुलिस के सिस्टम को समझने के लिए 10 से 15 ऐसे लोग चुने जाएंगे, जिन्हें यातायात पुलिस के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे उन्हें नौकरी में मदद मिलेगी. स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए 20 मई तक आवेदन किए जाएंगे. देहरादून के एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने जानकारी देते हुए कहा...
नागा साधुओं की रोमांचक यात्रा, क्यों और कैसे तय कर रहे 4000 किमी का सफर?

नागा साधुओं की रोमांचक यात्रा, क्यों और कैसे तय कर रहे 4000 किमी का सफर?

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
नागा साधुओं की रोमांचक यात्रा, क्यों और कैसे तय कर रहे 4000 किमी का सफर? इस आध्यात्मिक यात्रा में अब तक प्रमुख पांच में से तीन तीर्थ कवर किए जो चुके हैं. ये नागा साधु अभी दो तीर्थ और साष्टांग करेंगे. भद्राद्रि काठगोदाम जिले के लोग नागाओं की इस यात्रा के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं. दासरी क्रांति कुमार/तेलंगाना. एक साथ कई नागा साधु साष्टांग दंडवत करते हुए इन दिनों तेलंगाना की सड़कों पर नजर आ रहे हैं. इनके साथ एक गाड़ी भी हौले-हौले चलती रहती है, जिसमें इन साधुओं के लिए भोजन व अन्य जरूरी चीजों का इंतजाम है. ये नागा साधु असल में 4000 किलोमीटर की साष्टांग नमस्कार यात्रा पर निकले हुए हैं और तमिलनाडु तक इसी तरह सड़कों पर दंडवत करते हुए जाने वाले हैं. पर क्यों? ‘विश्व कल्याण’ यानी दुनिया के भले के लिए गंगोत्री से रामेश्वरम तक की साष्टांग दंडवत यात्रा कर रहे ये साधु मूलतः मध्य प्रदेश से हैं और...
कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मिली जिम्मेदारी, राज्य से भाजपा को मिलेगी पांचो सीट: धामी!

कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मिली जिम्मेदारी, राज्य से भाजपा को मिलेगी पांचो सीट: धामी!

उत्तराखण्ड
कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मिली जिम्मेदारी, राज्य से भाजपा को मिलेगी पांचो सीट: धामी! 51 फ़ीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करेंगे : भट्ट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्य थकर्ता आधारित पार्टी है और आज वह जो भी है, वह कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे उन्होंने कहा कि राज्य मे महा जनसंपर्क अभियान सबका नैतिक दायित्व है। उतराखंड की टीम ने हाल ही मे ऐतिहासिक जीत हरिद्वार मे दिलाई है।पंचायत चुनाव मे राज्य गठन के बाद अब तक पहली बार हरिद्वार मे निकायों मे जीत मिली है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य मे इस बार पांचो लोक सभा सीटो पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए भाजपा और कार्यकर्ताओ के पास प्रयाप्त आधार भी है। देश और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का उत्तराखंड से लगाव रहा है और इसका लाभ राज्...
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार ने आज सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वागत करते हुए केदारनाथ का प्रसाद, भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, यात्रा मजिस्टेट योगेश मेहरा तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे। केदारनाथ दर्शन के पश्चात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल की अगवानी की। भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के पश्चात मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र, तुलसी माला भेंट की। इस अवसर पर यात्रा म...
देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी

उत्तराखण्ड
देहरादून: स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी। नगर निगम में स्मार्ट सिटी को लेकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, पेयजल लाइन, सड़कों की मरम्मत, बारिश के पानी निकासी समेत अन्य कार्यों की प्रगति का हाल जाना। इसके अलावा उन्होंने राजपुर रोड क्षेत्र में कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मानसून सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने को लेकर महापौर ने अधिकारियों से योजना मांगी है। उच्च अधिकारियों को धरातल पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश हैं।...