उत्तराखंड : 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के दायित्वों में हुआ फेरबदल, एक नजर में जानिए किसे क्या पद मिला !
देहरादून: उत्तराखंड में शासन ने 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के दायित्व में फेरबदल किया है। 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी से राजस्व परिषद अध्यक्ष का दायित्व वापस ले लिया गया है, जबकि 1990 की आईएएस मनीषा पंवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तराखंड शासन ने आज अधिकारियों के दायित्व में बंपर फेरबदल किया है। आईएएस राधा रतूड़ी के पास वर्तमान में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन, मुख्यमंत्री, कारागार, अध्यक्ष यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल का कार्यभार वर्तमान में है। आईएएस मनीषा पंवार से अपर मुख्य सचिव नियोजन, बाहय सहायतित परियोजनाएं, वित्त तथा अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और राजस्व परिषद का अध्यक्ष तथा अपर मुख्य सचिव पुनर्गठन का दायित्व दिया गया है।
वर्ष 1982 बैच के आइएएस आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास तथा शहरी विकास का दायित्व वापस ल...








