Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखण्ड

तो ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता |

तो ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता |

उत्तराखण्ड
तो ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता | केदारनाथ क्षेत्र में पिछले एक माह के भीतर हिमस्खलन की तीन घटनाओं ने सरकार के साथ-साथ वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की घटनाएं सितंबर-अक्तूबर में होने से वैज्ञानिक चिंतित हैं। शनिवार को हुए ताजे हिमस्खलन को लेकर वाडिया इंस्टीट्यूट के दो वैज्ञानिकों विनीत कुमार और मनीष मेहता की टीम आज केदारनाथ अध्ययन के लिए जाएंगी। हालांकि, इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते जहां गर्मी और बारिश में बदलाव देखने को मिल रहा, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सितंबर-अक्तूबर माह में ही बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई का मानना है कि फिल...
केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखिए हिमस्खलन का भयावह वीडियो|

केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखिए हिमस्खलन का भयावह वीडियो|

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, देखिए हिमस्खलन का भयावह वीडियो| बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज यानी शनिवार सुबह छह बजे हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/now-the-weather-is-clear-in-uttarakhand-the-movement-of-vehicles-sta...
पुलिस भी नहीं खोल सकी 13 हत्याओं का राज,उत्तराखंड में राजस्व क्षेत्र से मिट गए सुबूत |

पुलिस भी नहीं खोल सकी 13 हत्याओं का राज,उत्तराखंड में राजस्व क्षेत्र से मिट गए सुबूत |

उत्तराखण्ड
पुलिस भी नहीं खोल सकी 13 हत्याओं का राज,उत्तराखंड में राजस्व क्षेत्र से मिट गए सुबूत | राजस्व पुलिस के पास रेगुलर पुलिस की तरह संसाधन नहीं होते हैं। न तो साक्ष्य इकट्ठा करने की प्रभावी व्यवस्था होती है और न ही इतना बड़ा मुखबिर तंत्र। आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाने के तरीके भी राजस्व पुलिस के पास नहीं हैं। ऐसे में ज्यादातर जघन्य अपराधों की जांच कुछ दिनों बाद रेगुलर पुलिस को ही सौंप दी जाती है। अंकिता हत्याकांड की जांच समय से रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई तो अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए। वरना, उत्तराखंड की पटवारी पुलिस व्यवस्था में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके अपनों की हत्या हुई और हत्यारे आज तक पकड़ में नहीं आ सके। राजस्व पुलिस की लचर जांच के चलते तीन साल में 16 में से 13 मुकदमों में रेगुलर पुलिस को भी अंतिम रिपोर्ट लगानी पड़ी। राजस्व पुलिस के पास रेगुलर पुलिस की तरह संसाधन नहीं ह...
उत्तराखंड में अब मौसम साफ ,गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही |

उत्तराखंड में अब मौसम साफ ,गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब मौसम साफ ,गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही | इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उत्तराखंड में अब मौसम साफ बना हुआ है। बीते तीन दिन से सभी इलाकों में चटख धूप खिली है। जिसके चलते उमस फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि रात के समय पर अब हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है। यहभी पढ़े ;- http://uttaranchalcrimenews.com/pulkit-also-had-a-condition-for-the-job-that-the-woman-would-have-to-stay-here-she-had-got-the-job-done-after-seeing-advertisements-on-the-internet/ वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह ...
पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी।

पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी।

उत्तराखण्ड, क्राइम
पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी। वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता की नौकरी उसके दोस्त पुष्पदीप ने लगवाई थी, लेकिन अब उसे इसका बेहद मलाल है। अंकिता ने यहां तीन सितंबर को ज्वाइन किया और पहले ही दिन रिजॉर्ट का माहौल देखकर असहज हो गई थी। यही कारण है कि उसने पहले दिन से हत्या से कुछ देर पहले तक की सारी बातें सिर्फ पुष्प को ही बताईं। बृहस्पतिवार को पुष्प ने तीन से 18 सितंबर की शाम तक की सारी बातें पुलिस के सामने रखीं। जानकारी के अनुसार, अंकिता और पुष्प की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। अंकिता ने 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। लॉकडाउन में उसके पिता की नौकरी भी चली गई। घर की माली हालत देखकर अंकिता नौकरी करना चाहती थी। यह बात उसने पुष्प को बताई तो उसने नौकरी तलाशनी शुरू कर दी। इसी ...
लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा |

लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा |

उत्तराखण्ड, देहरादून
लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा | मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। उत्तराखंड के राजकीय चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण व टोकन की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समी...
आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट|

आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट|

उत्तराखण्ड
आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट| आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। अंकिता हत्याकांड को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल के खिलाफ रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। आयोग ने लगाई फटकार, आरएसएस पदाधिकारी ने माफी मांगी महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अंकिता हत्याकांड पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल फटकार लगाई। फट...
अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

उत्तराखण्ड, क्राइम
अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। 18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था। अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार की कोर्ट में चार दिन की रिमांड के लिए अर्जी दी गई थी। आज फैसले के बाद अगर रिमांड मिलेगी तो इसके बाद आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। उनके साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन को भी दोहराया जाएगा। आरोपियों से घटना के दिन और उसके बाद के सारे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से ली जा...
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार ।

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार ।

उत्तराखण्ड, क्राइम
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार । ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने यह खुलासा किया है। मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी विवेक और ईशिता करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर गए थे। ईशिता बताती है कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से बहुत ही बदतमीजी से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़क...
अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने |

अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने | गौरतलब है कि पुष्प दीप की गवाही इस मामले में बहुत अहम मानी जा रही है। पुष्प से अंकिता हर बात और घटना को बताती थी। घटना के दिन भी उसकी व्हाट्सएप के माध्यम से बात हुई थी। इसके कुछ अंश वायरल भी हुए थे। अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने अंकिता के दोस्त पुष्प दीप के बयान दर्ज किए। पुष्प ही वह व्यक्ति है, जिससे अंकिता की लगातार बात हो रही थी। इसके साथ ही एसआईटी को अंकिता के पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट भी मिल गई है। इसमें भी मृत्यु का कारण डूबना ही आया है। इसके अलावा मृत्यु से पहले की चोट भी सिर में पाई गई है। पुलिस ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों के बयान लिए और घटनास्थल का फिर से निरीक्षण किया। फिलहाल, एसआईटी को लक्ष्मण झूला थाने में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पुष्प दी...