Wednesday, July 15News That Matters

उत्तराखण्ड

सीएम धामी की उपचुनाव जीत 54 हजार 121 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत,

उत्तराखण्ड
सीएम धामी की उपचुनाव जीत 54 हजार 121 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत, 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं। ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे भाजपाई चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न...
अवैध पार्किंग बने हैं कई सड़क मार्ग!

अवैध पार्किंग बने हैं कई सड़क मार्ग!

उत्तराखण्ड
अवैध पार्किंग बने हैं कई सड़क मार्ग! गऊघाट-लक्कड़ मंडी की ओर जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे खड़े किए जा रहे हैं तिपहिया व चार पहिया वाहन| देहरादून- सड़क किनारे जगह-जगह अनियंत्रित तरीके से छोटे व बड़े वाहनों को खड़े हुए देखा जा सकता है | ऐसा होने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और उधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है| यह तभी हो रहा है जब पुलिस ऐसे अनियंत्रित तरीकों से खड़े वाहन स्वामियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती |नगर निगम का वार्ड संख्या 69 मुस्लिम कॉलोनी- लखीबाग ऐसा वार्ड है, जहां की सड़कों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं | पिछले दिनों हालांकि पुलिस ने ऐसे वाहनों भवन के स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहनों में लॉक लगाए थे, लेकिन समय आगे बढ़ते ही फिर से सड़कों पर तिपहिया और चार पहिया वाहनों को ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. नित्यानंद शोध संस्थान नवनिर्मित केंद्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. नित्यानंद शोध संस्थान नवनिर्मित केंद्र का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
देहरादून: दून विश्वविद्यालय परिसर में 22 करोड़ की लागत से बने डा.नित्यानंद हिमालयन शोध एवं शिक्षण केंद्र का आज (गुरुवार) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। केंद्र हिमालय के पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण को समर्पित होगा। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि डा.नित्यानंद हिमालयन शोध एवं शिक्षण केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस संस्थान को ब्रिडकुल ने बेहतरीन ढंग से तैयार किया। हिमालयी पर्यावरण के महान चिंतक शिक्षाविद डा. नित्यानंद को समर्पित इस केंद्र में स्नातकोत्तर भूगोल एवं भूगर्भ की कक्षाएं पिछले दो साल से संचालित की जा रही हैं, जबकि पिछले वर्ष से गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी बोली के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू कर दिए गए हैं। केंद्र में रिमोट सेंसिंग पर डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किया जा रहा है। राष्ट्...
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंदगी व्याप्त |

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंदगी व्याप्त |

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंदगी व्याप्त नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवालिया निशान देहरादून - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जगह-जगह गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं, जिसके लिए नगर निगम जिम्मेदार है | कई वार्ड क्षेत्रों में तो गंदगी फैली हुई आसानी के साथ देखी जा सकती है, लेकिन यदि जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय परिसर में ही गंदगी और शराब की बोतलें देखने को मिल जाए तो, वह बहुत ही हैरानी की बात है? मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे वाले परिसर में पिछले लंबे समय से ऐसे स्थान पर कूड़ा-गंदगी पड़ा हुआ रहा, जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर का गेट है | इस गेट पर ताला लगा हुआ है, लेकिन गंदगी फैलाने वाले लोग गेट के ऊपर से कार्यालय परिसर में गंदगी डाल देते हैं | हाल ही में वहां भारी संख्या में फैली गंदगी को उत्तराखंड के वरिष्ठ आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल द्वारा एडीएम से शि...

ठेंगा! पलटन बाजार से होकर गुजर रही बाहरी राज्यों की कारें

उत्तराखण्ड
ठेंगा! पलटन बाजार से होकर गुजर रही बाहरी राज्यों की कारें हम नहीं सुधरेंगे! यातायात के नियमों का उल्लंघन करते आ रहे हैं बाहरी पर्यटक देहरादून-  राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों द्वारा यातायात के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती हुई देखी जा रही है |कई बार यातायात कि नियमों का उल्लंघन उत्तराखंड में आने वाले भारी पर्यटकों द्वारा इस वर्ष के सीजन में किया जा चुका है | प्रतिबंधित क्षेत्रों खासतौर से बाजारों से होकर यह पर्यटक अपनी कारों को आसानी के साथ निकाल कर ले जा रहे हैं | थाना नगर कोतवाली के सामने से होकर अनेक मोटरकार सीधे पलटन बाजार से होते हुए घंटाघर की ओर रुख करती है और यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी कार को घंटाघर क्षेत्र में ले जाकर अपने गंतव्य स्थानों की ओर आगे बढ़ जाते हैं | हैरानी की बात यह है कि उत्तराखंड राज्य में बाहरी पर्यटको की कारों का जिस तरह से प्रतिबंधित बाजार...
मदन कौशिक ने कहा- मोदी सरकार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए कर रही कार्य

मदन कौशिक ने कहा- मोदी सरकार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए कर रही कार्य

उत्तराखण्ड
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़ इच्छाशक्ति के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी डबल इंजन के दम को महसूस किया जा सकता है। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे अभियान की कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले और इसके बाद से अब तक की विभिन्न योजनाओं के आंकड़े रखते हुए इसके अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। आठ साल के कालखंड में कई ऐसे विषयों का समाधान हुआ, जो वर्षों से लटके हुए थे। कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन के बूते अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी...
प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक |

प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक |

उत्तराखण्ड
प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक | घाटी पहुंचे भोपाल मध्य प्रदेश के संजीव कुमार और पलिया उत्तर प्रदेश के ललित नारायण का कहना है कि वे चार दिन से घांघरिया में रुककर घाटी खुलने का इंतजार कर रहे थे। घाटी में अभी प्रिमूला, पोटेटिला, वाइल्ड रोज, कोवरा लिलि सहित करीब 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। विश्व धरोहर फूलों की घाटी को बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने घांघरिया चौकी से हरी झंडी दिखाकर घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल रवाना किया। पहले दिन घाटी में 75 पर्यटक पहुंचे। इनमें से कई पर्यटक घाटी खुलने का चार दिन से इंतजार कर रहे थे। प्रकृति प्रेमियों के लिए बुधवार से फूलों की घाटी को खोल दिया गया है। बुधवार को सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल रवाना किया गया।...

चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता

उत्तराखण्ड
शासन-प्रशासन के आदेश हो रहे तार-तार चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता देहरादून - उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अभी जारी है और इस यात्रा में जहां श्रद्धालुओं को आस्था के मंदिरों तक पहुंचाने के लिए घोड़े खच्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर घोड़े खच्चरओं के लिए समुचित खानपान की व्यवस्था व उनके पीने के लिए शुद्ध पानी के पुख्ता प्रबंध न होने के कारण बेचारे घोड़े खच्चर असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं |जिस कारण से उनकी मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है | चार धाम यात्रा के दौरान एक ऐसा वीडियो जारी हुआ है जिसमें एक खच्चर को पीट-पीटकर आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है | लेकिन भूख और प्यास की वजह से वह खच्चर बेहद कमजोर होने के नाते आगे बढ़ने में असमर्थ दिखाई दे रहा है, लेकिन बावजूद इसके खच्चर का स्वामी अपने इस खच्चर को जिस पर सवारी अथवा श्रद्धालु सवार हैं को डंडी से ...

डीएफए का समर फुटबॉल कैंप समर कैंप हुआ शुरू |

उत्तराखण्ड
डीएफए का समर फुटबॉल कैंप समर कैंप हुआ शुरू मार्शल स्कूल के एमडी रजनीश ने किया शुभारंभ देहरादून- फुटबाल एकेडमी ( डीएफए ) का समर फुटबाल केम्प और रेगुलर क्लास राजधानी के मार्शल स्कूल में प्रारंभ हो चुकी है|  देहरादून फुटबाल एकेडमी के समर फुटबाल केम्प का विधिवत उद्धघाटन मार्शल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश जुयाल और रतनीश जुयाल द्वारा किया गया | समर केम्प आगामी 19 जून तक चलेगा जिसका समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक है | जिसमे 35 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है | कैंप में 6 साल से 19 वर्ष की आयु तक के गर्ल्स और बॉयज प्रतिभाग कर रहे है | साथ ही रेगुलर साल भर एकेडमी चलेगी, जो 1 जून 2022 से शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलेगी| खिलाड़ियों को कोचिंग नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट, नेशनल खिलाडी, कोच और क्लास वन रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत, कोच अमन जखमोला, अमित कांत टमटा दे रहे है...
सीएम धामी ने कहा-उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई, विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया

सीएम धामी ने कहा-उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई, विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही मातृशक्ति को आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी भाजपा सरकार के समय में हुई। उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की सीट के चुनाव में डा कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इस साल विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। परिणामस्वरूप प्रदेश में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। यह मिथक तोडऩे में मातृशक्ति का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच रही है कि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। इसी कड़ी में डा कल्पना सैनी को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। यह पहली बार है, जब पार्टी यहां की ...