Thursday, July 16News That Matters

उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित

उत्तराखण्ड
केदारनाथ क्षेत्र, उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में जारी किए 30 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला का यह क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिणिक गतिविधियों का केंद्र एवं प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस क्षेत्र की नैणी चोटी पर विराजमान मां नैणी देवी समस्त उत्तराखंड वासियों की रक्षा करती हैं। यह क्षेत्र उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्व...
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले -हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले -हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत

उत्तराखण्ड
आज नई दिल्ली में सांसद हरिद्वार और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान रावत ने उन्हें उत्तराखंड के रूड़की और रायवाला कैंट की जन समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा की हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं का समय रहते निस्तारण मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की रक्षा मंत्री जी से मुलाक़ात, हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देती है।...
मसूरी से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, नोएडा के 2 लोगों की मौत, 4 घायल

मसूरी से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, नोएडा के 2 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखण्ड
DEHRADUN:  शुक्रवार सुबह मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। मैगी प्वाइंट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मसूरी से देहरादूनलौटते समय एक टाटा टियागो कार (UP 46M 6977) कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे,  इनमें से 3 व्यक्ति खुद वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे रहे। एसडीआरएफ टीम ने वाहन में फंसे लोगों को रेस्क्यू क...
एम्स ऋषिकेश से जल्द शुरू होगी एयर एम्बुलेंस सर्विस, दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर मिल पाएगा इलाज

एम्स ऋषिकेश से जल्द शुरू होगी एयर एम्बुलेंस सर्विस, दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर मिल पाएगा इलाज

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने जल्द ही एम्स ऋषिकेश से आरम्भ होने वाली ऐरो मेडिकल सर्विस के सम्बन्ध में शीघ्र ही एसओपी को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। सीएस  रतूड़ी ने एम्स ऋशिकेश से सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर अन्तिम रूप से एसओपी तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को प्रेशित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि एसओपी में राज्य के दुर्गम क्षेत्रों की गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं जिन्हें तत्काल आपात चिकित्सा सेवा की आवश्यकता हो, को एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सेवाओं का शीर्श प्राथमिकता पर लाभ मिलना चाहिए। एम्स ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि ऐरो मेडिकल सर्विस की एसओपी तैयार हो गई है। हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस कॉल सेन्टर स्थापित कर दिया गया है। हेल्पलाइन ऑडिट प्रोसेजर्स की गुणवत्ता सुधार पर कार्य प्रगति पर है। एम्स के...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री  आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।...
भिक्षावृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी

भिक्षावृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी

उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने हेतु एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक 09/09/2024 को एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मिलकर भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने हेतु कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान टीम को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दर्शन लाल चौक में रेड लाइट पर 01 महिला, 01 पुरुष एवं 03 बच्चे जोकि आने जाने वाले वाहनों के शीशे खटखटाकर लोगों से भीख मांगते हुए मिले, जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी एवं यातायात बाधित हो रहा था। मौके पर टीम द्वारा भीख मांगने वाले पुरुष एवं महिला को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम ...
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में पलटन बाजार में  चलाया जा रहा है व्यापक सत्यापन अभियान

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में पलटन बाजार में चलाया जा रहा है व्यापक सत्यापन अभियान

उत्तराखण्ड
पलटन बाजार देहरादून में दून पुलिस ने आज एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया है। इस दौरान बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले लोगो के सत्यापन किये गये। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पलटन बाजार में स्थित एक दुकान में एक युवती के साथ दुकान के एक कर्मचारी ने छेड़खानी की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए सत्यापन अभियान चलाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान 50 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।...
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों को कृमि मुक्ति की दवाई खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम देहरादून स्थित शासकीय स्कूल गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को कृमि मुक्ति की दवाइयां खिलाई गई व बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर जागरुक किया गया। उद्घाटन समारोह में स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति सुधारने के लिए सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों को...
हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी – सीएम पुष्कर सिंह धामी

हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी – सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट श्री दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजिनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हर वर्ष 02 सितम्बर को बुग्याल संरक्षण दिवस मनाया जायेगा। मुख्यम...
उत्तराखंड की धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती

उत्तराखंड की धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अब तक 16 हजार से ज्यादा नौकरी देने का भी रिकॉर्ड बना चुकी है। राज्य में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में पुष्कर सिंह धामी सरकार सबसे धाकड़ साबित हो रही है। सरकार ने महज तीन साल के भीतर 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा राज्य बनने के 23 साल में किसी सरकार में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी मिलने में बड़ा है। नौकरी में पारदर्शिता रहे, इसके लिए खुद मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।...