कुर्सी संभालते ही देहरादून के डीएम की चर्चा, प्राइवेट कार से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर लाइन में लगकर बनवाया पर्चा
कुर्सी संभालते ही होनी लगी देहरादून के डीएम की चर्चा, प्राइवेट कार से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर लाइन में लगकर बनाया पर्चा जिलाधिकारी सविन बंसल आज निजी वाहन से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन पंहुचकर आम नागरिक की तरह लाईन पर लगते हुए अपना ओपीडी पर्चा बनाया तथा ओपीडी व्यवस्था को परखा। इसी तरह निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सालय में आमजनमानस के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। जैसे ही चिकित्सालय परिवार को जिलाधिकारी के अस्पताल में होने की भनक लगी तो आनन-फानन में सभी सम्बन्धित अधिकारी 10ः00 बजे के करीब चिकित्सालय में पंहुचे। सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मानक के अनुरूप चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अस्पताल में आने वाली मरीजों एवं तीमारदरों को किसी भी प्रकार की अुसविधा न हो इस बात को गंभीरता...








