रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनो को तोहफा, खोये मोबाइलो को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरो पर मुस्कान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिनांक 01/01/2024 से 17/07/2024 तक साइबर क्राइम सैल देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोये हुए रू0 16,95,333/- (रु0 सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस ) कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।
रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनो/आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 17-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनके स्वामियों 1- लक्ष्मी कुमारी, 2- नेहा, 3- अन्जु मिश्रा , 4-श्रीमति हेमा भट्ट, 5-श्री व...








