Thursday, May 7News That Matters

बड़ी खबर

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर की नियमित साफ-सफाई ...
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद; उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ रवाना

द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद; उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ रवाना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
द्वितीय केदार श्री मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह 8 बजे शीतकाल के लिए शुभ मुहूर्त में बंद कर दिए गए। ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन किए, जिसके बाद पुजारी शिवलिंग ने बीकेटीसी अधिकारियों और गौंडारी हकहकूकधारियों की उपस्थिति में स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप देकर कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी की। कपाट बंद होने के बाद श्री मध्यमहेश्वर जी की चलविग्रह उत्सव डोली प्रथम पड़ाव गौंडार के लिए रवाना हुई। बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण के अनुसार इस वर्ष विषम परिस्थितियों के बीच 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। डोली 19 नवंबर को रांसी, 20 नवंबर को गिरिया में प्रवास करेगी और 21 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। ऊखीमठ में डोली के स्वागत की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। वहीं 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय मध्यमहेश्वर...
गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति  कि मौत और एक घायल

गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति कि मौत और एक घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
विकासनगर अंतर्गत बाड़वाला जुड्डो मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह पिकअप वाहन सुबह सवेरे टेंट का सामान लेकर वापस विकासनगर लौट रहा था, जो बाड़वाला जुड्डो मार्ग पर हथियारी के पास अनियंत्रित होकर ढाई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक राशिद अली की मौके पर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर घायल व मृतक को बाहर निकाला। जहां मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि घायल को 108 की मदद से उपजिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। &nb...
धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी

धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। धामी सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर रही है, और उसी क्रम में सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों के लिए DA को 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। औद्योगिक विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। यह निर्णय केंद्र सरकार की संशोधित दरों के अनुरूप लिया गया है। जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा...
स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” ,मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र  राकेश मटियानी को सौंपा सम्मान

स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” ,मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र  राकेश मटियानी को सौंपा सम्मान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार स्वर्गीय श्री शैलेश मटियानी को प्रदत्त “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार–2025” उनके पुत्र  राकेश मटियानी को प्रदान किया। यह सम्मान स्व. श्री मटियानी की साहित्यिक उपलब्धियों, हिन्दी कहानी जगत में उनके अमूल्य योगदान तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त पहचान दिलाने के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि  शैलेश मटियानी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे। आधुनिक हिन्दी कहानी आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने आम जनमानस की पीड़ा, संघर्ष, और जीवन-सत्य को जिस प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया, वह उन्हें भारतीय साहित्य के श्रेष्ठ रचनाकारों की पंक्ति में स्थापित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ...
2027 हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला: ₹700 करोड़ का बजट, हाईटेक होगी व्यवस्था; AI से होगा भीड़ प्रबंधन

2027 हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला: ₹700 करोड़ का बजट, हाईटेक होगी व्यवस्था; AI से होगा भीड़ प्रबंधन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसके लिए लगभग ₹700 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस बार का कुंभ मेला हाईटेक होने जा रहा है, जिसमें सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भी मदद ली जाएगी। मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनकी मॉनिटरिंग AI की मदद से की जाएगी। यह तकनीक भीड़ के प्रबंधन में सहायक होगी। सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त सूचनाओं और अधिक भीड़ वाले इलाकों के आधार पर ही यातायात (ट्रैफिक) प्लान बनाया जाएगा और भीड़ का प्रबंधन किया जाएगा। ​ मेलाधिकारी सोनिका ने जानकारी दी कि कुंभ मेले में होने वाले कार्यों में करीब 70% कार्य स्थायी प्रवृत्ति के होंगे, जबकि 30% कार्य अस्थायी होंगे। ​स्थायी कार्यों में नए घाटों का निर्माण, पु...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, देहरादून एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच और नंदा देवी राजजात रूट PWD के पास रखने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, देहरादून एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच और नंदा देवी राजजात रूट PWD के पास रखने का किया अनुरोध

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री , राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून से ही यथावत संचालित रहे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने ग्वालदम –नंदकेसरी– थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर ...
देहरादून में अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन

देहरादून में अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
शहर के पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर देहरादून के अधिवक्ता पिछले 6 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं आज शनिवार को बार एसोसिएशन के तले पूरे प्रदेश भर में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं. पिछले 5 दिनों में अधिवक्ता कुछ घंटों लिए हड़ताल पर जा रहे थे और उसके बाद कोर्ट का कामकाज शुरू हो जाता था. लेकिन आज पूरा दिन कोर्ट का काम काज ठप रहेगा और अधिवक्ताओं ने सरकार को आने वाले समय में प्रदर्शन को और तेज किए जाने की चेतावनी भी दी है. साथ ही आज अधिवक्ताओं का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी पहुंचे और सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है. 6 नवंबर से अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर देहरादून की सड़कों पर सांकेतिक जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को अधिवक्ताओं ने सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक (एक घंटा) का सांकेतिक जाम रखा. जबकि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे...
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल रु.1055 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु निरंतर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा प्राप...
आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि,जनजातीय समाज के लिए 128 गांवों का चयन, विकास और सशक्तिकरण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री

आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि,जनजातीय समाज के लिए 128 गांवों का चयन, विकास और सशक्तिकरण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
शनिवार को रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि "आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध कला और संस्कृति से परिचित कराते हैं।" *जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री* अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी संघर्ष, स्वाभिमान और संगठित शक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने क...