चारधाम यात्रा 2026: तकनीक के पहरे में हेली सेवाएं; यूकाडा का ‘कमांड सेंटर’ बना श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच
देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने आधुनिक तकनीक का मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (ICCCC) को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
खराब मौसम में भी 'सुपर एक्टिव' है कंट्रोल रूम
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर स्थापित यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी हेली सेवाओं की हर गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहा है। यहाँ तैनात विशेषज्ञों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि सुरक्षा मानकों में कोई चूक न हो।
केंद्र में DGCA, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और यूकाडा की 6 सदस्यीय टीम तैनात है।
प्रत्येक हेली ट्रिप, शटल सेवा और हेली रूट की ट्रैकिंग डिवाइस ...










