Friday, April 24News That Matters

Sample Page

CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना ने आमजन के मन में जागरूकता के साथ-साथ जीने की एक नई राह दिखाई

CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना ने आमजन के मन में जागरूकता के साथ-साथ जीने की एक नई राह दिखाई

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण करने के साथ ही प्रदेश के कोविड प्रबंधन पर आइआइटी कानपुर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना ने आमजन के मन में जागरूकता के साथ-साथ जीने की एक नई राह दिखाई है। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री के जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने की सुविधा दी है। इससे 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समस्त आच्छादित नागरिकों व आने वाले समय में आच्छादित होने वाले लोगों को मैं हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। ...
महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर पर अपनी प्रतिक्रिया दी

महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर पर अपनी प्रतिक्रिया दी

मनोरंजन
नई दिल्ली, शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इनमें फिल्मी सितारों के अलावा देश के मशहूर राजनेता भी शामिल हैं। अब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले पर किसी का नाम लिए बिना केंद्रीय एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं। महबूबा मुफ्ती के अनुसार केंद्रीय मंत्री के बेटे पर चार किसानों की हत्या के आरोप में एक उदाहरण बनाने के बजाय, केंद्रीय एजेंसियों ने 23 साल के एक लड़के को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसका सरनेम 'खान' है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कही है। महबूबा मुफ्ती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर केंद्रीय एजेंसी पर सवाल खड़े करते हुए लिखा, 'चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कार्रवाई कर उदाहरण ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट वितरित किये। जनता दर्शन हाल सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छः लाभार्थियों को किट प्रदान किये। इसी प्रकार अन्नोत्सव कार्यक्रम में सम्पूर्ण माह राज्य की समस्त 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से नि शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। कुल 14 लाख राशन थैलों का वितरण होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने हमेशा गरीबों की चिंता की है। कोरोना काल में जब सारी आर्थिक गतिविधियां रूकी थीं, प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन सम्मान के साथ उपलब्ध करवाया। प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि नेतृत्व क्षमता और सबका साथ, सबका विकास की भावना के कारण ही हमने एक...
300 यूनिट तक का बिजली बिल शून्य हो सकता, चन्नी सरकार ले सकती है फैसला

300 यूनिट तक का बिजली बिल शून्य हो सकता, चन्नी सरकार ले सकती है फैसला

देश-विदेश
चंडीगढ़। मुफ्त बिजली की राजनीति धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है। पंजाब सरकार ने फैसला कर लिया है कि राज्य के 52 लाख उपभोक्ता, जिनका बिजली का कनेक्शन 2 किलोवाट तक है, के 300 यूनिट तक का बिजली का बिल माफ किया जा सकता है। आज हो रही कैबिनेट बैठक में यह फैसला हो सकता है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस फैसले को पलटने जा रहे है, जिसमें कैप्टन ने कहा था कि पंजाब में बिजली सबसे सस्ती है और फ्री बिजली देने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। राज्य के लोगों को सस्ती बिजली देने के मद्देनजर चन्नी सरकार मन बना चुकी है। फ्री बिजली पर राजनीति तब से ही शुरू हो गई थी जब आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 300 यूनिट तक बिजली बिल फ्री करने की घोषणा की थी। फिर, शिरोमणि अका...
शहीदों के आंगन से मिट्टी लाने को शहीद सम्मान यात्रा 21 अक्टूबर को चमोली और 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से होगी शुरू

शहीदों के आंगन से मिट्टी लाने को शहीद सम्मान यात्रा 21 अक्टूबर को चमोली और 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से होगी शुरू

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में बनने वाले सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन से मिट्टी लाने को शहीद सम्मान यात्रा 21 अक्टूबर को चमोली और 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से शुरू होगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ से शुरू होने वाली यात्रा की शुरुआत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया है, जिसके लिए उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बनाए जा रहे सैन्यधाम की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने शहीदों के आंगन से मिट्टी लाने के विचार का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजन...
अभिनेता शेखर सुमन ने शाह रुख खान और गौरी खान का किया समर्थन, कहा- ‘जब मैंने 11 साल का बोटा खोया था तब

अभिनेता शेखर सुमन ने शाह रुख खान और गौरी खान का किया समर्थन, कहा- ‘जब मैंने 11 साल का बोटा खोया था तब

मनोरंजन
नई दिल्ली, शाह रुख खान और उनका परिवार इस समय मुश्किल हालातों से गुजर रहा है। शाह रुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को क्रूज पर छापेमारी के दौरान पकड़ा है। जिसके बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया इस वक्त आर्यन मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। इसी बीच कई बॉलीवुड सितारे और कई हस्तियां शाह रुख खान और गौरी खान का समर्थन कर रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन ने शाह रुख खान और गौरी खान का समर्थन किया है। शेखर सुमन ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल शाह रुख और गौरी खान के साथ है। एक पिता होने के नाते मैं यह अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि वे इस वक्त किस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। चाहे कुछ भी हो लेकिन किसी माता-पिता के लिए इस तरह के कष्ट और अग्नि परीक्षा से गुजरना इतना आसान न...
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने सीएम के सामने रखी ये मांग

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने सीएम के सामने रखी ये मांग

उत्तराखण्ड
 देहरादून। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद रिक्त होने पर संबंधित स्कूल में ही तैनात शिक्षकों को वरिष्ठता के क्रम में डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति देने की मांग की है। परिषद के पदाधिकारी शनिवार को विधायक महेश जीना की अगुआई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले। परिषद के प्रांतीय महामंत्री एके कौशिक ने कहा कि किसी भी अशासकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक का पद रिक्त होने पर स्कूल के ही वरिष्ठ शिक्षक को डाउनग्र्रेड प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। अगर स्कूल में तैनात वरिष्ठतम शिक्षक अहर्ता पूर्ण नहीं करता या पद के लिए इच्छा जाहिर नहीं करता तो द्वितीय वरिष्ठ शिक्षक को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के माध्यमिक अशासकीय विद्यालयों में विगत पांच से छह वर्षों स...
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का करेंगे शुभारंभ

सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के दौरे पर हैं। सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक यहां भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का शुभारंभ करेंगे। कार्यसमति की ये बैठक चार सत्रों में आयोजित होनी है। इसमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री संगठन कुलदीप कुमार, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।...
प्रियंका गांधी वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची

प्रियंका गांधी वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची

देश-विदेश
वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्राण फूंकने की तैयारी में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची हैं। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर पर प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया गया है। यह दोनों नेता किसान आंदोलन के समर्थन में यहां के जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से किसान न्याय रैली संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार जाकर विधि-विधान स...
एसआइटी के इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष मिश्रा

एसआइटी के इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष मिश्रा

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के प्रकरण में नामजद केन्द्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा 'मोनू' को लखीमपुर खीरी पुलिस ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसआइटी प्रभारी डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा से लम्बे समय तक पूछताछ की। आशीष मिश्रा से करीब 12 घंटे की पूछताछ में क्राइम ब्रांच तथा एसआइटी का फोकस सिर्फ 15 सवालों पर था। एसआइटी के लगातार एक ही प्रश्न का जवाब मांगने पर मोनू काफी झल्ला भी गया था। इसके बाद जांच में सहयोग न करने के आरोप में आशीष मिश्रा 'मोनू' को शनिवार रात देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसआइटी के इन 15 सवालों पर आशीष का जवाब 1- सवाल: हिंसा के समय तुम कहां थे? जवाब -दंगल में। 2- सवाल: प्रत्यक्षदर्श...