Thursday, August 20News That Matters

Day: April 20, 2026

गैस वितरण प्रणाली में हो रही मनमानी पर फूटा गुस्सा,घटतौली अवैध वसूली के आरोप , जिला प्रधान संगठन ने डीएम, एस पी से की भेंट

गैस वितरण प्रणाली में हो रही मनमानी पर फूटा गुस्सा,घटतौली अवैध वसूली के आरोप , जिला प्रधान संगठन ने डीएम, एस पी से की भेंट

उत्तरकाशी, उत्तराखंड, बड़ी खबर, राजनीति, होम
उत्तरकाशी। जनपद में घरेलू गैस वितरण को लेकर गैस एजेंसियों की कथित मनमानी अब खुलकर सामने आ रही है। प्रदेश महामंत्री प्रधान संगठन उत्तराखण्ड ठाकुर कृपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तीखे शब्दों में व्यवस्था पर सवाल उठाए और तत्काल सुधार की मांग की। कृपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भारत गैस की वितरण प्रणाली पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। कई जगह से शिकायत है कि उपभोक्ताओं को खुलेआम ठगा जा रहा है—सिलेंडरों में 3 से 4 किलो तक गैस कम दी जा रही है,  जो सीधी-सीधी लूट है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि एक संगठित स्तर पर चल रहा खेल प्रतीत होता है, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। ब्रह्मखाल क्षेत्र में ई-केवाईसी के नाम पर 236 रुपये तक वसूले जाने के मामले को भी उन्होंने गंभीर अनियमितता बताया और कहा कि यह गरीब ग्रामीणों के साथ खुली ठगी है। सवा...
हिमालयी चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे उत्तराखंड और हिमाचल, अनुभवों और तकनीक के आदान-प्रदान पर समझौता

हिमालयी चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे उत्तराखंड और हिमाचल, अनुभवों और तकनीक के आदान-प्रदान पर समझौता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों राज्य एक-दूसरे के अनुभवों, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों से सीखते हुए भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपर मुख्य सचिव  कमलेश कुमार पंत ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड में आपदा न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, जोखिम आकलन तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी की।  पंत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड दोनों ही राज्य भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं, जहां भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा सभी प्रतिभागियों ने अपने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभागियों ने साहसिक प्रतियोगिता के साथ बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम सहित पंच केदार को जोड़ने वाले ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मा...
हरिद्वार: अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, DM मयूर दीक्षित की पहल पर 25 ‘मिनी सचिवालय’ शुरू

हरिद्वार: अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, DM मयूर दीक्षित की पहल पर 25 ‘मिनी सचिवालय’ शुरू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से ग्रामीणों के लिए एक राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। अब ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में 25 मिनी सचिवालयों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ​पंचायत भवनों का हुआ कायाकल्प ​प्रशासन ने गांव के पुराने पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कर उन्हें 'मिनी सचिवालय' के रूप में विकसित किया है। इन सचिवालयों में ग्राम प्रधान स्वयं मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब ग्रामीण अपने घर के पास ही सरकारी सेवाओं और जनसुनवाई का लाभ उठा सकेंगे। ​डिजिटल समाधान: हर सोमवार 'वर्चुअल जनसुनवाई' ​इस पहल को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। मिनी सचिवालयों में वर्...
UP में आधी रात का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अफसरों के तबादले, 15 जिलों में नए DM तैनात

UP में आधी रात का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अफसरों के तबादले, 15 जिलों में नए DM तैनात

उत्तराखंड
UP में आधी रात का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अफसरों के तबादले, 15 जिलों में नए DM तैनात उत्तर प्रदेश में देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए अफसरशाही में व्यापक बदलाव कर दिया। अचानक जारी आदेश में 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए। इस फैसले को शासन की कार्यप्रणाली में तेजी और प्रशासनिक कसावट लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने जिन जिलों में नए DM तैनात किए हैं, वहां विकास कार्यों की रफ्तार और कानून-व्यवस्था को बेहतर करने पर खास जोर रहेगा। कई अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को नई चुनौतियों वाले जिलों में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल लंबे समय से लंबित था और प्रदर्शन, जनसुनवाई और शासन की प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का ...