Friday, April 24News That Matters

Sample Page

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के किये दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के किये दर्शन

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था औ...
युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की कर ली तैयारी

युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की कर ली तैयारी

खेल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आल राउंडर युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार 2 नवंबर को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए यह खुशी की खबर शेयर की। सिक्सर किंग के छक्के को देखने के लिए तैयार उनके फैंस इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही उत्साहित हैं। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के आइसीसी टी20 विश्व कप में खेल रही है। टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट के दोनों ही मुकाबले में निराशाजनक रहा है। ऐसे में अपने सुपर स्टार युवराज की वापसी की खबर यकीनन उनके लिए खुशी ही है। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके युवी लीग क्रिकेट में ही वापसी करने जा रहे हैं। कौन से टूर्नामेंट में वह खेलेंगे इसका खुलासा तो नहीं किया है लेकिन फरवरी में वह मैदान उतरने वाले हैं इसकी जानकारी फैंस को दी है। 39 साल के हो चुके पूर्व आलराउंडर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर ए...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर, सपोर्ट में उतरे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर, सपोर्ट में उतरे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट

खेल
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से मैच हारने लोग कोहली पर जमकर बरस रहे हैं और उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच विराट का मोहम्मद शमी को सपोर्ट करना तो मानो आग में घी काम कर गया है। कुछ दिन पहले विराट ने शमी को सपोर्ट करते हुए कहा था कि ‘धर्म के नाम पर किसी पर हमला करना किसी भी इंसान द्वारा किया गया सबसे खराब कार्य है’ विराट के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। वहीं पिछले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद तो लोग अपना गुस्सा जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि लोगों ने इस पूरे विवाद में विराट और अनुष्का शर्म की 10 महीने की बेटी वामिका को भी घसीट लिया है। खबरें हैं कि भारत के खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का और विराट को उनकी मासूम बेटी...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तराखण्ड
जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पित योजनाएं मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया। शिलान्यास   मुख्यमंत्री ने मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का ...
दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को देंगे शानदार तोहफा: सीएम धामी

दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को देंगे शानदार तोहफा: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को भरोसा दिलाया कि दीपावली से पहले उन्हें शानदार तोहफा दिया जाएगा। कहा कि सरकार ने आशा, ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय पहले ही बढ़ा दिया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन कार्ड की भी सुविधा दी है। कोविडकाल में अनाथ हुए बच्चों के लिए वात्सल्य योजना लागू की है। इसके अलावा, धामी ने रवाईं में आधुनिक मंडी और बंगाण में कोल्ड स्टोर खोलने की ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग को भी पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नौगांव धारी में आयोजित कार्यक्रम में 9.34 करोड़ की लागत से नौगांव में आधुनिक मंडी के निर्माण और आराकोट में 12.95 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लाक के लिए कुल 97.32 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया। धामी ने कहा कि रवरई घाट...
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 34 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 34 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नवचयनित सहायक अभियंताओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 33 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें सिविल अभियंता और इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के अभियंता शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलतापूर्वक स्थान प्राप्त करने और आवास विभाग में चयनित होने पर सभी नव चयनित इंजीनियरों को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से नवचयनित 46 अभियंताओं में से आज यहां पर 33 को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। शेष की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर विज्ञापन से लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया तक किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी स्तर पर सिफारिश की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
दून की यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया; क्या है रूट प्लान

दून की यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया; क्या है रूट प्लान

उत्तराखण्ड
धनतेरस और दीपावली को लेकर दून की यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। पलटन बाजार, धामवाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमंडी में सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे। सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्युनिसिपल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दर्शन लाल से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। यहां लगेंगे बैरियर राजा रोड, दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के समक्ष, सहारनपुर चौक कांवली क...
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार, ईडी ने स्पेशल PMLA कोर्ट में किया पेश

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार, ईडी ने स्पेशल PMLA कोर्ट में किया पेश

देश-विदेश
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने मनी लान्ड्रिंग से जुड़े मामले में आज स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया है। ईडी ने अनिल देशमुख को कल गिरफ्तार किया था। अनिल देशमुख से प्रवर्तन निदेशालय ने 12 घंटे की पूछताछ की थी। पूछताछ में ईडी को पूर्व मंत्री की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल देशमुख को आज अदालत में पेश किया गया है। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह विशेष पीएमएलए अदालत पहुंचे हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के रिमांड आवेदन में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की ओर से पेश हो रहे हैं। एनसीपी नेता अनिल देशमुख के वकील ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अदालत के समक्ष अपनी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड का विरोध करेंगे। अनिल देशमुख के वकील इंद्रपाल सिंह ने कहा कि हमने 4.5 करोड...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के मेंटर योजना का किया शुभारंभ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के मेंटर योजना का किया शुभारंभ

देश-विदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के मेंटर योजना का शुभारंभ किया। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में 'देश का मेंटर' अभियान लांच करने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे थे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन हो रहा है, जहां पहले स्कूलों में 16 लाख छात्र पढ़ते थे, यहां पर व्यवस्थाएं बेहतर होने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 18 लाख पहुंच गई है। ये छात्र किसी अन्य जगह से नहीं आए बल्कि सुविधाएं बढ़ जाने के बाद निजी स्कूलों से नाम कटवाकर पढ़ने के लिए आए हैं। दिल्ली में शुरू किए गए इस कार्यक्रम पर बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मक़सद तो हर बच्चे को पढ़ाना है, उनको उनके सपनों तक पहुँ...
देश में बिजली संकट के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोयला और बिजली मंत्रालयों के प्रभारी और अपने कैबिनेट सहयोगियों से की मुलाकात

देश में बिजली संकट के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोयला और बिजली मंत्रालयों के प्रभारी और अपने कैबिनेट सहयोगियों से की मुलाकात

देश-विदेश
नई दिल्ली,  देश में बिजली की संभावित संकट के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोयला और बिजली मंत्रालयों के प्रभारी अपने कैबिनेट सहयोगियों से मुलाकात की। कोयले की अपर्याप्त सप्लाई के कारण देश के कई हिस्सों में बिजली की कमी की चिंताओं के बीच शाह की यह मुलाकात हुई है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी, बिजली और कोयला मंत्रालय के अधिकारियों के साथ शाह से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे। कई राज्यों ने ब्लैकआउट की चेतावनी दी है। हालांकि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि भारत के पास अपने बिजली संयंत्रों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोयला भंडार है। बता दें कि तमाम तरह की अटकलों के बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और साफ शब्दों में कहा कि देश में ना बिजली की कमी थी, न है और न होगी। हालांकि, उन्होंने भी यह स्वीकार किया ...