मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न करने के दिए निर्देश
देहरादून। दून में बेवजह चालान काटकर वाहन चालकों को परेशान करने और सिटी पेट्रोल यूनिट के गलत व्यवहार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार को अपने आवास पर बुलाकर निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाए। इसके बाद डीजीपी ने एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि पुलिस चालान काटने और आमजन को परेशान करने के बजाय दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम करें।
बैठक में डीजीपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के लिए अब तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह विशेष कैमरे व अन्य स्वचालित उपकरण लगाए गए हैं। ट्रैफिक आई एप का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसलिए पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल चालान करने के बजाय यातायात सुधार में करें। उन्होंने कहा कि जिले में 17 बाटलनेक और 49 ब्लै...








