काबुल से लौटे देहरादून के दो लोगों ने वहां की कहानी अपनी जुबानी बताई
विकासनगर (देहरादून)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित ब्रिटिश दूतावास की सुरक्षा में तैनात सुनील थापा और भूपेंद्र सिंह चार दिनों के लगातार हवाई सफर के बाद स्वदेश वापसी की। उन्होंने काबुल में तालिबान के कब्जे से लेकर वहां पर उत्पन्न परिस्थितियों और लौटने तक की यात्रा का वृतांत बताया। बकौल सुनील थापा और भूपेंद्र काबुल से स्वदेश लौटने की इस यात्रा को जीवन में कभी नहीं भूलने वाली घटना बता रहे हैं।
ब्रिटिश एंबेसी की सुरक्षा में तैनात रहे डाकपत्थर निवासी सुनील थापा और बाडवाला निवासी भूपेंद्र सिंह अफगानिस्तान से बुधवार को सकुशल अपने घर पहुंचे। उन्होंने तालिबान की कार्रवाई और अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में बताया। गोरखा रेजिमेंट से अवकाश प्राप्त पूर्व सैनिक सुनील थापा ने बताया कि काबुल में तालिबानी कार्रवाई को देखते हुए पिछले 15-20 दिनों से सभी देशों के दूतावासों में हलचल शुरू हो गई थी। इस बा...








