परेशान हुई एंजेलिना जोली, इंस्टाग्राम पर पीड़ित बच्ची का पत्र किया साझा
नई दिल्ली, हॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में पीड़ित महिलाओं और बच्चियों के लिए आवाज उठाई हैl इंस्टाग्राम पर एक बच्ची का लिखा पत्र साझा करते हुए एंजेलिना जोली ने लिखा है, 'मैं इंस्टाग्राम पर आई हूं, उन कहानियों और आवाजों को सुनाने, जो पूरे विश्व में अपनी मानवीय अधिकारों के लिए लड़ रही हैंl'
46 वर्षीय एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को अकाउंट बनाया हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह इसके माध्यम से विश्व में सामान्य मानवीय अधिकारों से पीड़ित लोगों की बात करेंगीl अपने पहले पोस्ट में एंजेलिना जोली ने तालिबान शासित अफगानिस्तान में रह रही एक छोटी बच्ची के हाथ से लिखा हुए पत्र की तस्वीर शेयर की हैl तस्वीर में अफगानी लड़की का लिखा पत्र नजर आ रहा हैl अफगानी लड़की ने पत्र में डर और असहाय होने की बात बताई हैl
दरअसल 20 वर्ष बाद अफगानिस...








