Sunday, April 19News That Matters

Sample Page

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। त्रिवेंद्र ने धामी को एक पौधा भी भेंट किया। उसके बाद उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उनकी बात हुई।
फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

खेल
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रात्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है। गौरतलब है कि देहरादून के कृष्णा चौधरी दो बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। बार्सिलोना के मार्सेट क्लब से भी उन्होंने अंडर 19 यूथ लीग खेला है।...

उत्तराखंड में आज मिले 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342374 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 59 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342374 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा 08 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 492 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7367 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 08, अल्मोड़ा 04, बागेश्वर 02, चमोली में 02, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 06, नैनीताल में 03, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 04, टिहरी गढ़वाल में 02, ऊधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में 01 नए ...
टोक्यो ओलंपिक : नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

टोक्यो ओलंपिक : नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

खेल
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है। जैवलिन थ्रो (भाला फेंक प्रतियोगिता) मेें उन्होंने 87.58 मीटर की थ्रो के साथ भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया। चोपड़ा की जीत के साथ ही भारत के टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल हो गए हैं, यह किसी एक ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक लाने का भारत का नया रिकॉर्ड है। भारत ने इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में छह पदक जीते थे। नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चोपड़ा ने 87.58 मीटर जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के साथ भारत की पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर, दूसरे में 87.58 व तीसरे प्रयास में 76.79 मीटर जैवलिन फेंका। प्रतिस्पर्धा में दूसरे व तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य के खिलाड़ी रहे। नीरज चोपड़ा की इस जीत के साथ ही भारत के ...
हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिलेगा इस साल का तीलू रौतेली सम्मान, 22 होंगे सम्मानित…

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिलेगा इस साल का तीलू रौतेली सम्मान, 22 होंगे सम्मानित…

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। महिला सशक्तिकरण विभाग ने इस साल के तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को इस साल का तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार के लिए 22 महिलाओं/बालिकाओं का चयन हुआ है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव की अध्यक्षता में 4 अगस्त को पुरस्कार के संबंध में बैठक हुई थी। बैठक में पुरस्कार के लिए चयनित 22 लोगों के नाम मुहर लगी। पुरस्कार 8 अगस्त को दिए जाएंगे।...
दून मेडिकल कॉलेज: फर्जीवाड़े में कर्मचारी निकाला, लेकिन मुकदमा अज्ञात के खिलाफ

दून मेडिकल कॉलेज: फर्जीवाड़े में कर्मचारी निकाला, लेकिन मुकदमा अज्ञात के खिलाफ

क्राइम, हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राजकीय  दून मेडिकल कॉलेज से जुड़े फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट मामले में थाना पटेलनगर देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ है। फर्जीवाड़ा करने के आरोपी लैब टेक्नीशियन को कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन, थाने में मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है। लैब टेक्नीशियन उपनल के माध्यम से कालेज में नियुक्त हुए था। गौरतलब है कि गत 24 मई को विनय कुमार नाम के व्यक्ति की रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव दिखाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक केसी पंत।ने रिपोर्ट देखी तो उन्हें कुछ बातें खटकी। रिपोर्ट में शाब्दिक गलतियां तो थी ही, अनिवार्य क्यूआर कोड भी गायब था। इस पर उन्होंने रिपोर्ट को सत्यापन के लिए भेजा। उसके बाद जांच में उजागर हुआ कि मूल रिपोर्ट महाराष्ट्र के 21 वर्षीय किसी व्यक्ति की है, विनय कुमार की रिपोर्ट फर्जी है। असली रिपोर्ट के नाम आदि बदल...
सिपाही ने फांसी लगाकर घर में ही कर ली आत्महत्या

सिपाही ने फांसी लगाकर घर में ही कर ली आत्महत्या

उत्तराखण्ड, क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। फायर ब्रिगेड हल्द्वानी में कार्यरत सिपाही मुकेश जोशी ने आज सुबह घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश जोशी की अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं इसी पारिवारिक क्लेश के कारण मुकेश ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल टीम सहित मौके पर पहुँचे और शव को लिया। लटवाल ने बताया कि घटना मुकेश जोशी के छड़ायाल नयाबाद स्थित उनके घर में हुई। सुबह नौ बजे मुकेश ने फांसी लगाई। फांसी लगाने से पहले मुकेश ने अपने एक दोस्त से फोन पर भी बात की, इस दौरान मुकेश काफी परेशान था, उसने दोस्त को फांसी लगाने की बात कही और उसके बाद घटना को अंजाम दे दिया।...
जगदीश ग्रामीण की कलम से…  गडूल के गांधी जी!

जगदीश ग्रामीण की कलम से… गडूल के गांधी जी!

राष्ट्रीय
जगदीश ग्रामीण की कलम से गडूल के गांधी जी! --------------------------- आज मैं आपको मिलवाता हूं देहरादून जनपद के विकासखंड डोईवाला की क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी ग्राम पंचायत "गडूल" के इठारना गांव निवासी भगवान सिंह तोपवाल से। "इठारना गांव" नीलकंठ महादेव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां यूं तो पूरे वर्ष भर शिवभक्त और पर्यटक आते ही रहते हैं। लेकिन, सावन के महीने में हर सोमवार को यहां हजारों की तादाद में भक्त जन आते हैं। इस शिव मंदिर को यह भव्य रूप जिन्होंने दिया है वह हैं इसी गांव के एक कर्मयोगी भगवान सिंह तोपवाल। भगवान सिंह ग्राम पंचायत गडूल के पूर्व प्रधान हैं। भगवान सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के सज्जन व्यक्ति हैं। बचपन में ही उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक अभिभावक के रूप में अपने भाइयों की शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था की। व...
कवि डॉ अलका अरोड़ा की एक रचना… नारी को सम्मान नहीं तो बताओ क्या दोगे…

कवि डॉ अलका अरोड़ा की एक रचना… नारी को सम्मान नहीं तो बताओ क्या दोगे…

राष्ट्रीय
डॉ अलका अरोड़ा प्रोफेसर, देहरादून ------------------------------------------ आओ करे ये सतत प्रतिज्ञा नारी को सम्मान नहीं तो बताओ क्या दोगे बेटी को घर में मान नहीं तो बतलाओ क्या दोगे एक घर सुधरने से बोलो क्या बदलेगा हर सोच बदलने का प्रण बोलो कब लोगे जब तक सारी कायनात ना बदले तो सब बेकार जब तक अर्न्तमन ना स्वीकारे हर तरफ है हार हर तरक्की हर ऊँचाई झूठी साबित होती है जब तक बेटी लुट रही घर भीतर और हाट बाजार लेकर प्रण सब बढे आगे तब ही होगा पूर्ण उद्धार शिक्षा खानपान रोजगार बेटी को देना होगा पुरस्कार हर बेटी सम्मान से जिये ख्याल हर पल रखना होगा बेटी को भी बेटो सा मिले बराबर का अधिकार कानून समाज और परिवेश से भी ले आओ सुधार हर शय लगाकर जगा सको तो बदल डालो ये संसार नारी जीवन पुण्य कर्मो का फल ही है ये जान जाओ सृष्टि की रचेचता को पग पग क्यूं कर रहे हो शर्मसार कौन स...
पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ के मित्रों को समर्पित मुक्तक…

पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ के मित्रों को समर्पित मुक्तक…

राष्ट्रीय
पुष्पा जोशी 'प्राकाम्य' ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड ----------------------------------------- मुक्तक (१) खुशी दें, दिल को दें राहत, सहृदय सद्वृत्त रहते हैं। रहें दिल में सहोदर-से, उन्हीं को मित्र कहते हैं। बचाते हैं बुराई से, छिपाते जग से हैं कमियाँ- महकते हैं, जो महकाते, सुगंधित इत्र कहते हैं। (2) राज दिल के कई ऐसे, कहें किससे! हिचकते हम। कि दर्दे ग़म बयां करके, मित्र संग हैं सिसकते हम। पावन,मन लुभावन ये, इन्हें सन्मित्र कहते हैं ‌। अनुपम हैं सहोदर-से, नहीं इनसे झिझकते हम।    ...