लैंसडाउन का नाम बदलने की कवायद तेज, ‘जसवंतगढ़’ के नाम से मिल सकती है पहचान…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित लैंसडाउन का नाम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी कवायद तेज हो गई है। लैंसडाउन सैन्य छावनी बोर्ड ने लैंसडाउन नगर का नाम बदलकर 1962 के भारत-चीन युद्ध के नायक शहीद जसवंत सिंह के नाम पर ‘जसवंतगढ़’ करने का सुझाव दिया है। कैंट बोर्ड में इसका प्रस्ताव पारित हो गया है। अब रक्षा मंत्रालय को ये प्रस्ताव भेजा जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में इस हफ्ते हुई बैठक में लैंसडाउन का नाम बदलकर महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह के नाम पर जसवंतगढ़ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बताया जा रहा है कि लैंसडाउन का नाम बदलने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में यह भी उल्लेख है कि आम जनता लैंसडौन नगर का नाम बदलने का विरोध कर रही है। यदि इस नगर का नाम बदलना है तो भारत-चीन...








