कोटद्वार की मान्या भाटिया ने क्वालीफाई की ये प्रतियोगिता, प्रदेश का बढ़ाया मान…
उत्तराखंड की बेटियां भी हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है पौड़ी जिले के कोटद्वार की बेटी मान्या भाटिया का। बताया जा रहा है कि मान्या ने स्कूल की अन्य छात्राओं के सात वर्ल्ड स्कॉलर्स कप दोहा ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 6 मेडल जीत कर येल यूनिवर्सिटी यूएसए के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड और कोटद्वार का नाम रोशन हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मान्या भाटिया कोटद्वार देवी रोड निवासी व्यवसायी गौरव भाटिया की बेटी है। वह देहरादून के वेनटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर पढ़ाई में अपना लोहा मनवाया है। वहीं उन्होंने अब स्कूल की 9 अन्य छात्राओं ने वर्ल्ड स्कॉलर्स कप दोहा ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता क...








