Saturday, May 2News That Matters

Day: April 30, 2026

देहरादून: गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे 7 पर्यटकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

देहरादून: गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे 7 पर्यटकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चूपानी (रोबर्स केव) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां घूमने आए सात पर्यटक उफनती लहरों के बीच फंस गए। SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ​ ​आज शाम 4:18 बजे, आपदा कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि गुच्चूपानी में जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ पर्यटक बीच नदी में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। ​प्रारंभिक सूचना केवल 3 व्यक्तियों के फंसे होने की थी, लेकिन मौके पर पहुँचने पर टीम ने देखा कि कुल 07 पर्यटक उफनती नदी के बीचों-बीच टापू जैसी स्थिति में फंसे हुए थे। पानी का बहाव बेहद तेज था और अंधेरा होने के कारण प...
केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट,ग्रीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई

केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट,ग्रीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई

उत्तराखंड, बड़ी खबर, रुद्रप्रयाग
केदारनाथ धाम में उमड़ती तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच, नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यात्रा के पहले एक सप्ताह में ही पालिका ने करीब एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करते हुए, कॉम्पेक्ट कर लिया है। पालिका गीले कचरे के निस्तारण के लिए भी पक्के पिट बनाने जा रही है। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 22 अप्रैल को खोले गए थे। यात्रा के पहले ही दिन से धाम में तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है, इस कारण धाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट पहुंच रहा है, जिसका मुख्य कारण पानी की बोतलें हैं। हालांकि नगर पंचायत केदारनाथ इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार थी। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से धाम में 3 हजार वर्गफिट क्षेत्र में मटीरियल रिकवरी फैसीलिटी स्थापित की गई है। जहां धाम में एकत्रित...
उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: कुंभ मेले के कार्यों से लेकर मदरसों के नियमों तक, जानें 18 मुख्य प्रस्तावों को मंजूरी

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: कुंभ मेले के कार्यों से लेकर मदरसों के नियमों तक, जानें 18 मुख्य प्रस्तावों को मंजूरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में आज प्रदेश के विकास और व्यवस्थागत सुधारों को लेकर 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में शिक्षा, परिवहन, वन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। ​कुंभ मेले के लिए वित्तीय अधिकारों का विकेंद्रीकरण ​आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को गति देने के लिए कैबिनेट ने कार्यों की वित्तीय स्वीकृति के अधिकार तय कर दिए हैं: ​1 करोड़ रुपये तक के कार्य: मेला अधिकारी स्तर से। ​5 करोड़ रुपये तक के कार्य: गढ़वाल आयुक्त स्तर से। ​5 करोड़ से अधिक के कार्य: शासन स्तर से स्वीकृत किए जाएंगे। ​शिक्षा और मदरसों के लिए नए नियम ​शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं: ​मदरसा बोर्ड: कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों की मान्यता अब जिला स्तर से होगी। वहीं, 9वीं से 12वीं तक के लगभग...