Thursday, August 20News That Matters

Day: April 25, 2026

उत्तरकाशी: ग्राम प्रधानों ने उठाए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तरकाशी: ग्राम प्रधानों ने उठाए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तरकाशी, उत्तराखंड, उत्तराखण्ड, बड़ी खबर, राजनीतिक, होम
उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड में ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के लिए सामग्री खरीद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधान संगठन डुंडा के अध्यक्ष विनोद पडियार की ओर से खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में योजनाओं के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति हेतु विकासखंड स्तर पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसमें पूरे विकासखंड के लिए एक ही व्यक्ति को सामग्री आपूर्ति का जिम्मा दिया जा रहा है। प्रधानों का आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा 103 ग्राम पंचायतों और 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सामग्री उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं है। साथ ही، दूरस्थ गांवों तक सामग्री पहुंचाने में दिक्कतें और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मुद्दे को पहले भी प्रधान गण अधिकारियों...
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

उत्तराखंड
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना   जिला योजना वर्ष 2026-27 की संरचना एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष योजनाओं एवं मदवार प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जिला योजना की मदवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला योजना में जनोपयोगी एवं आमजन से सीधे जुड़े प्रस्तावों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं, चालू परियोजनाओं तथा नवाचार आधारित कार्यक्रमों को भी कार्ययोजना में शामिल कर बजट का श्रेष्...
सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी से फोन पर संवाद कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती शिश...