धामी सरकार के कुशल प्रबंधन से सुगम हुई केदारनाथ यात्रा, यात्रियों के खिले चेहरे
हिमालय की गोद में स्थित श्री केदारनाथ धाम में इस वर्ष यात्रा आस्था के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन की मिसाल बनकर सामने आई है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग की सुदृढ़ तैयारियों और सरकार के प्रभावी नेतृत्व में यात्रा को पहले से अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया गया है। श्रद्धालुओं के बीच एक ही भाव गूंज रहा है- “धन्यवाद धामी जी”।
https://www.facebook.com/share/v/1PMdHa8c1t/
धाम में लागू की गई टोकन व्यवस्था ने दर्शन प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित कर दिया है। अब श्रद्धालु निर्धारित समय के अनुसार गर्भगृह में प्रवेश कर शांतिपूर्ण तरीके से बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पा रहे हैं। इससे भीड़ का दबाव कम हुआ है और लंबी प्रतीक्षा की समस्या में भी कमी आई है।
मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं, जिससे आवाजाही सुचारु बनी हुई है। यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक पु...
