28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल,तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन
देहरादून। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के तहत उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल राज्य स्तर से लेकर तहसील स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित की जाएगी तथा लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। राज्य में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कांफ्रेंस में सभी संबंधित विभागों, जनपदों एवं विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल की तैयारियों, भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की का...








