Thursday, May 28News That Matters

Author: ucnnews

ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले

उत्तराखंड
    ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित कुल 10 मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सुनवाई में अध्यक्ष श्री नेगी ने सबसे पहले सभी शिकायतकर्ताओं का पक्ष गंभीरता से सुना तथा विभागीय अधिकारियों से प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती नन्दिनी गुसाईं के भूमि कब्जे संबंधी प्रकरण में पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि मामला सिविल प्रकृति का है। आयोग को अवगत कराया गया कि भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तथा सक्षम मजिस्ट्रेट के आदेश प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायतक...
उत्तराखंड में अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड में अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर होने वाली छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य में अब 27 मई 2026 (बुधवार) के स्थान पर 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ​बैंक और सरकारी खजाने भी रहेंगे बंद ​शासन सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि यह छुट्टी 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' के तहत बदली गई है। इसका मतलब यह है कि 28 मई को राज्य के सभी: ​सरकारी कार्यालय ​बैंक ​ट्रेजरी (सरकारी कोषागार और उप-कोषागार) ​पूरी तरह बंद रहेंगे। ​ ​पहले सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में बकरीद की छुट्टी 27 मई को तय की गई थी। लेकिन त्योहार के चांद और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद (सम्यक विचारोपरांत), सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए इसे एक दिन आगे बढ़ा कर 28 मई करने का निर्णय लिया है।...
देहरादून के नए DM  आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

देहरादून के नए DM आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
 देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर कड़े तेवर दिखा दिए हैं। सोमवार को जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से अपनी पहली परिचय और समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का पूरा फोकस जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा। ​उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। यदि धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ​ ​डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की बात कहते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ...
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने सोमवार को देहरादून में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक सुपरवाइजर/सफाई नायक को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चालान की रकम को रफा-दफा करने के एवज में यह अवैध डिमांड की थी। ​क्या है पूरा मामला? ​शिकायतकर्ता की चांदचक रोड, बंजारावाला में ऑटो पार्ट्स की एक दुकान है। दुकान के पास पानी फैला होने के कारण नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर/सफाई नायक अंकुश कुमार द्वारा उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम, 2016 के तहत ₹10,000 का चालान काटा गया था। ​आरोप है कि इस चालान को रफा-दफा करने और मामले को निपटाने के एवज में सफाई नायक अंकुश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से ₹3,000 की अवैध रिश्वत मांगी जा रही थी। ​ ​रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर-1064 पर अप...
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वक्फ संपत्तियों का ब्योरा, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए जाने की नियमित समीक्षा हो। साथ ही इस ब्योरे की भी नियमित जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा अन्य राज्यों से आए लोगों...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन रविवार को देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट,शिफ्टेड,डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी एसआईआर में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही SIR मे बीएलओ को सहायोग करने की अपील की है। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में प्री-SIR फेज में 89 % मैपिंग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पू...
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी: सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी: सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्...
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून DM समेत 19 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून DM समेत 19 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शनिवार को राज्य के प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के 19 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के दायित्वों में भारी बदलाव किया गया है। इसमें देहरादून के जिलाधिकारी (DM) समेत कई जिलों के कप्तान और शीर्ष स्तर के सचिवों के विभाग बदले गए है ​ 1 श्री बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम (IAS-2004) सचिव- पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, मुख्य निर्वाचन अधिकारी — सचिव- उच्च शिक्षा विभाग 2 डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005) सचिव- तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा सचिव- उच्च शिक्षा — 3 श्री विनय शंकर पाण्डे (IAS-2007) सचिव- मा. मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास, MSME, निवेश आयुक्त-नई दिल्ली, आयुक्त गढ़वाल मण्डल (अतिरिक्त प्रभार) आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, प...
चारधाम में आस्था का सैलाब,शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब,केदारनाथ में एक माह में पहुंचे 07 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु

चारधाम में आस्था का सैलाब,शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब,केदारनाथ में एक माह में पहुंचे 07 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि केदारनाथ में 07 लाख 82 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शुक्रवार 22 मई तक यानी 34 दिनों में 19 लाख 80...
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित

उत्तराखंड
  सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ अहम बैठक आयोजित की। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मा0 सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला कार्मिकों के लिए सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि मातृत्व अधिकारों के अंतर्गत धात्री माताओं एवं शिशुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए स्तनप...