Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : शिव नाडर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश की घोषणा

उत्तराखंड : शिव नाडर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश की घोषणा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शिव नाडर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश की घोषणा देहरादून, 12 दिसंबर 2023: भारत के सबसे युवा इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस (IoE) शिव नाडर विश्वविद्यालय ने 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय अपने चार स्कूलों में इंजीनियरिंग, प्राकृतिक विज्ञान, प्रबंधन एवं उद्यमिता, और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.snu.edu.in) पर उपलब्ध है। विश्‍वविद्यालय ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूलों में शैक्षणिक प्रदर्शन में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों के लिए 2024-25 के लिए एक नई छात्रवृत्ति भी शुरु की है। छात्रवृत्ति संबंधी विवरण इस वेबसाइट लिंक: https://snuadmissions.com/ पर उपलब्ध हैं। डॉ. अनन्या मुखर्जी, कुलपति, शिव नाडर विश्वविद्यालय, दिल्ली-एनसीआर ने कहा ...
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में संपन्न हुआ स्पोसी का 10 वां वार्षिक स्पोसिकॉन-2023

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में संपन्न हुआ स्पोसी का 10 वां वार्षिक स्पोसिकॉन-2023

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में संपन्न हुआ स्पोसी का 10 वां वार्षिक स्पोसिकॉन-2023 स्ट्रै्रेबिस्मिक एंड पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (स्पोसी) का 10वां वार्षिक सम्मेलन, स्पोसिकॉन-2023 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में संपन्न हो गया। उत्तराखंड राज्य में स्पोसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का संस्थान की कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश की डीन (शैक्षणिक) प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर.बी. कालिया, सोसाइटी के के अध्यक्ष प्रो. पी. जी. देशपांडे, सचिव प्रो. पी. के.पांडे व नेत्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल प्रमुखरूप से शामिल हुए। इस अवसर पर एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि दृष्टि की स्थायी हानि और कॉस्मेटिक दोषों से बचन...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड : सीएम धामी ने गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अनुसूचित, दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उसका प्रसार पूरे देश में हो रहा है। पंडित दीनदयाल के अन्त्योदय के सिद्धांत के आधार पर समाज के अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति जब सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा तो वह अंत्योदय से राष्ट्रोदय का समय होगा। उन्होंने कहा कि श्री रामनाथ कोविंद और फिर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना उनके द्वारा देखे गए स्वप्न का साकार होना है। छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री भी ...
उत्तराखंड : डॉ. धन सिंह रावत ने दिए निर्देश श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का होगा सौन्दरीकरण

उत्तराखंड : डॉ. धन सिंह रावत ने दिए निर्देश श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का होगा सौन्दरीकरण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : डॉ. धन सिंह रावत ने दिए निर्देश श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का होगा सौन्दरीकरण   श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का पुनर्निर्माण एवं सौन्दरीकरण किया जायेगा, साथ ही नगर क्षेत्र में चार चौराहों का सौन्दरीकरण कर महापुरूषों की मूर्मियां स्थापित की जायेंगी। इसके अलावा श्रीनगर गोला बाजार का पुनर्निर्माण कर आकर्षक बनाया जायेगा। इसके लिये जिला व नगर निगम प्रशासन के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही बूंखाल कालिंका मंदिर में आने जाने के लिये पृथक मार्ग के निर्माण व तीन हजार वाहनों की पार्किंग की डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर व ग्रामीण क्षेत्रों म...
उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट ने हटाई रोक, कार्बेट व राजाजी में अब हो सकेंगे निर्माण कार्य

उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट ने हटाई रोक, कार्बेट व राजाजी में अब हो सकेंगे निर्माण कार्य

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट ने हटाई रोक, कार्बेट व राजाजी में अब हो सकेंगे निर्माण कार्य कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व समेत राज्य के छह संरक्षित क्षेत्रों में अटके 45 निर्माण कार्य अब प्रारंभ हो सकेंगे। उत्तराखंड के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ इन कार्यों पर लगी रोक हटा दी है। वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक ने इसकी पुष्टि की। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बहुचर्चित पाखरो टाइगर सफारी प्रकरण के बाद राज्य के सभी संरक्षित क्षेत्रों में निर्माण कार्यों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोर्ट ने अब यह स्पष्ट किया है कि जो कार्य वन विभाग की ओर से बताए गए हैं और जो वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए आवश्यक हैं, केवल वही कार्य किए जाएं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के पाखरो में टाइगर सफारी के लिए अवैध कटान व अवैध निर्माण के...
उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी बधाई

उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी बधाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी बधाई मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इनके नाम को मुहर लगी। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रदेश की कमान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा'मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर डॉ. मोहन यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'। मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर डॉ. मोहन यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड : सीएम धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, जवानों को दो साल में दो मुफ्त वर्दी मिलेंगी, उन्हें होमगार्ड स्वयं सेवकों की तरह हर महीने दो सौ रुपये धुलाई भत्ता भी दिया जाएगा। कहा, ब्लॉक कमांडर का मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 रुपये और हल्का सरदार का 300 से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। आपदा डयूटी पर तैनात जवानों को हर महीने 50 रुपये अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। इसके अलावा प्रशिक्षण और पुन: प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली वर्दी की दर को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशालय में आयोजित समारोह में सीएम ने कहा, पीआरडी स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवा और सम...
तमिलनाडु में चक्रवात और हलवद सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू की श्रद्धांजलि और सहायता

तमिलनाडु में चक्रवात और हलवद सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू की श्रद्धांजलि और सहायता

राष्ट्रीय
तमिलनाडु में चक्रवात और हलवद सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू की श्रद्धांजलि और सहायता नई दिल्ली, 11 दिसंबर- चक्रवात मिशुंग ने पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाई है। चक्रवात के चलते लगातार हुई बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ। चक्रवात का प्रभाव तमिलनाडु में अधिक गंभीर था और परिणामस्वरूप राज्य में चक्रवात के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है। पूज्य मोरारीबापू ने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी मृतकों के परिजन को पंद्रह हजार रुपये की राशि अर्पण की है। कुल 3,00,000 रुपये (तीन लाख) की यह सहायता राशि श्री चित्रकूट धाम ट्रस्ट द्वारा तमिलनाडु राज्य आपदा कोष में दान की जाएगी। इसके अलावा कुछ दिन पहले सुरेंद्रनगर जिले के हलवद में एक सड़क हादसे में 4 युवाओं की मृत्यु हो गई थी। पूज्य मोरारीबापू ने इन युवाओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की...
उत्तराखंड : मसूरी में स्थानीय लोगों ने मंत्री व विधायक के साथ धूमधाम से मनाई बूढ़ी दीवाली

उत्तराखंड : मसूरी में स्थानीय लोगों ने मंत्री व विधायक के साथ धूमधाम से मनाई बूढ़ी दीवाली

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मसूरी में स्थानीय लोगों ने मंत्री व विधायक के साथ धूमधाम से मनाई बूढ़ी दीवाली पहाड़ों की रानी मसूरी में बूढी दिवाली पारंपरिक रीति-रिवाज व धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जौनपुर, जौनसार तथा रवाईं मूल के निवासियों ने रासो, तांदी व धुमसू नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वन मंत्री सुबोध उनियाल, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार व क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला भी नृत्यों पर खूब झूमे। मसूरी में निवासरत जौनपुर, जौनसार तथा रवाईं के निवासियों की संस्था अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच मसूरी के तत्वावधान में कैम्पटी रोड के पुराने चकराता टोल चौकी के समीप बूढ़ी दीवाली के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत डिबसा पूजन व होलियात के साथ शुरू हुई। इसके बाद पारंपरिक परिधान पहने हुए महिलाओं व पुरुषों का रासो, तांदी व धुमसू नृत्य शुरू हुआ जो लगभग पांच घ...

उत्तराखंड : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंको ने दिया है अरबों का कर्ज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंको ने दिया है अरबों का कर्ज नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनने का प्रोत्साहन मिला तो वह लगातार सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। महिलाओं के सपनों को उड़ान देने में केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद कर रही हैं। तो वहीं मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में बैंकों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। लोन के माध्यम से आर्थिक मदद देकर बैंक महिलाओं के सपनों को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे हैं। उत्तराखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से हाल में जारी चालू वित्तीय वर्ष की त्रैमासिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होती है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 5.27 लाख महिलाओं को पिछले वित्तीय वर्ष तक बैंकों ने कर्ज दिया था। इसमें 127.40 अरब रुपये आसान किस्तों में चुकाने हैं। साथ ही इस वर्ष अप्रैल से जून तक 76.85 हजार महिलाओं को 14.70 अरब रुपये क...