Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : प्रदेश में शासनादेश हुआ जारी 119 महाविद्यालयों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक

उत्तराखंड : प्रदेश में शासनादेश हुआ जारी 119 महाविद्यालयों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में शासनादेश हुआ जारी 119 महाविद्यालयों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में 123 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को संविदा पर अस्थायी रूप से 11 माह के लिए तैनात किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन या 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में योग प्रशिक्षु लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इसके बाद विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। प्रदेश में हजारों योग प्रशिक्षक हैं, जो प्रशिक्षण लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। अब इनकी नियुक्ति का रास्ता खुला है। आने वाले समय में सरकार योग प्रशिक्षकों को विद्यालय स्तर तक नियुक्त कर सकती है, इसकी आस जगी ...
उत्तराखंड : अलर्ट पर डॉक्टर उत्तरकाशी के दो अस्पताल तैयार, एम्स एयरलिफ्ट की भी है तैयारी

उत्तराखंड : अलर्ट पर डॉक्टर उत्तरकाशी के दो अस्पताल तैयार, एम्स एयरलिफ्ट की भी है तैयारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अलर्ट पर डॉक्टर उत्तरकाशी के दो अस्पताल तैयार, एम्स एयरलिफ्ट की भी है तैयारी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए सिलक्यारा, चिन्यालीसौड़ व उत्तरकाशी स्थित जिला अस्पताल में पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सिलक्यारा में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, जबकि सामुदायिक अस्पताल चिन्यालीसौड़ व जिला अस्पताल उत्तरकाशी में 41-41 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही ऋषिकेश एम्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर एम्स पहुंचाया जाएगा। सिलक्यारा में जैसे-जैसे बचाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच रहा, वैसे-वैसे तमाम विभाग अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए। इसी क्रम में महानिदेशक चिकित्सा डा. विनीता शाह ने मंगलवार को उत्तरकाशी व सिलक्यारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं...
उत्तराखंड : नकली दवाइयां बनाने वालों को मिले आजीवन कारावास और मृत्यु दंड

उत्तराखंड : नकली दवाइयां बनाने वालों को मिले आजीवन कारावास और मृत्यु दंड

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नकली दवाइयां बनाने वालों को मिले आजीवन कारावास और मृत्यु दंड योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने कहा कि मिलावट और नकली दवाइयां बनाने वालों को आजीवन कारावास और मृत्युदंड की सजा होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार सख्त कानून बना सकती है। कई देशों में मिलावट खोरी और नकली दवाइयां रोकने के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। हरिद्वार स्थित पतंजलि रिसर्च सेंटर में मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाइयां बनाना बड़ा अपराध है। नकली दवाइयों और मिलावट रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें आजीवन कारावास और मृत्युदंड की सजा होनी चाहिए। कई देशों में इस तरह का प्रावधान है। केंद्र सरकार भी सख्त कानून बना सकती है। देश में जाति गणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में जातिवाद एक बड़ा मुद्दा बन रहा है...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश वैश्विक सम्मेलन के रोड शो के बाद प्रदेश का पहला क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन रुद्रपुर में हुआ। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-विदेश में कई करोड़ों के करार होने के बाद उत्तराखंड में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव और मिल चुका है। राज्य ने कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपये निवेश पर करार किया है। नैनीताल हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को ग्लोबल इंवेस्टर समिट के तहत आयोजित क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन में पहुंचे सीएम ने कहा कि उद्योगों के विकास-विस्तार और नए उद्योग लगाने के लिए लंदन, दुबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद के उद्योगपतियों से संपर्क किया है। उत्तराखंड में निवेश के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी से भी वार्ता की गई है। प्रदेश में आईटीसी कंपनी, महिंद्रा अशोक लेलैंड आदि कंपनियां निवेश करेंगी। उन्होंने कह...
उत्तराखंड : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे दून, खेले जाएंगे तीन मुकाबले

उत्तराखंड : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे दून, खेले जाएंगे तीन मुकाबले

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे दून, खेले जाएंगे तीन मुकाबले लीजेंड्स लीग मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों की टीम बुधवार शाम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। जहां से सभी खिलाड़ी देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए। बता दें कि लीजेंड्स लीग के तीन मैच देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित हैं। इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे। देशी और विदेशी टीमों के काफी खिलाड़ी भी इसका हिस्सा बनेंगे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर

उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर प्रदेश सरकार ने 12 आईएएस समेत 25 अफसरों की कुर्सियां हिला दीं हैं। देहरादून के नगर आयुक्त मनुज गोयल को अपर सचिव ग्राम्य विकास के पद पर भेजा गया है। पीसीएस अफसर वीर सिंह बुदियाल देहरादून नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर भेजे गए हैं। उन्हें अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद से ट्रांसफर किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी भी बदल दिए गए हैं। इनके अलावा कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी इधर से उधर किए गए हैं। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली के आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी संदीप तिवारी को सीडीओ नैनीताल के पद से हटाकर एमडी केएमवीएन की मूल तैनाती दे दी है। उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। पिथौरागढ़ के सीडीओ वरुण चौधरी को हरिद...
उत्तराखंड : सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड : सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर एवं जयहरीखाल विकासखण्ड को 37 करोड़ 34 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर (पणखेत) में 337.39 लाख की लागत से निर्मित विकासखंड मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ एकेश्वर विकासखण्ड के अन्तर्गत 52.31 लाख की धनराशि से बनने वाले प्राथमिक विद्यालय हलाई मोटर मार्ग, 536.39 लाख की पावौं संतुधार- नौगांवखाल-दमदवेल- चौबट्टाखाल, चौरीखाल मार्ग, 125.11 लाख के पाटीसैंण-तछवाड मोटर मार्ग, 31.15 लाख की पणखेत स...
उत्तराखंड : हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए पुलिस कप्तान ,अवैध खनन , लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक व्यवस्था सब फ्लॉप

उत्तराखंड : हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए पुलिस कप्तान ,अवैध खनन , लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक व्यवस्था सब फ्लॉप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए पुलिस कप्तान ,अवैध खनन , लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक व्यवस्था सब फ्लॉप विकासनगर जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि जब से पुलिस कप्तान श्री अजय सिंह ने चार्ज संभाला है, तब से चोर- डकैतों एवं माफियाओं का राज कायम हो गया है |पुलिस की नाक के नीचे दिन दहाड़े लूट- डकैती हो रही है , लेकिन न जाने पुलिस कप्तान कहां व्यस्त हैं | शर्मा ने कहा कि जनपद में खनन माफियाओं का राज कायम हो गया है, लेकिन इस अवैध खनन को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है , जिस कारण सरकार को प्रतिमाह करोड़ों रुपए की चपत लग रही है | शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर फ्लॉप हो चुकी है कि 10 -20 किलोमीटर सफर तय करने में एक- डेढ़ घंटा लग रहा है | वाहन चालक विपरीत दिशा वाली लेन में जाकर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त करने में लगे हैं, लेकिन किसी को पुलिस का...
उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी

उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड का हर मदरसा राष्ट्रवाद से जुड़ेगा। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे देश के भविष्य हैं, उनके साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मदरसों के सत्यापन को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, किसी से ज्यादती नहीं होगी और जहां गलत होगा, उसे छोड़ेंगे भी नहीं। लव जिहाद व लैंड जिहाद के मामले में सरकार बेहतर कर रही है। यह उनके लिए जरूरी भी है, जो गलत कर रहे हैं। मंगलवार को भगत सिंह कॉलोनी स्थित मदरसा बोर्ड कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष बनने के बाद मुफ्ती शमून कासमी ने पहली बार बोर्ड के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सदस्यों ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए शीघ्र भुगतान, समकक्ष की मान्यता, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम ...
उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन

उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 28 नवंबर से ग्राफिक एरा में होगा आपदा प्रबंधन पर छठवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन राजधानी देहरादून में होने वाली आपदा प्रबंधन पर 6वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन 28 नवंबर से एक दिसंबर के बीच ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। चार दिन के इस सेमिनार में कुल 70 सेशन होंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के वक्ता अपनी बात रखेंगे। करीब 600 डेलिगेट्स इस कांग्रेस में भाग लेंगे। सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। इसके ठीक बाद दिसंबर माह में ही वैश्विक निवेश सम्मेलन भी देहरादून में होने जा रहा है। ऐसे में यह आयोजन उसकी रिहर्सल के तौर पर भी बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तमाम गणमान्य व्यक्ति आ रहे हैं, इस...