विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद |
विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद |
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को यूक्रेन संकट से उपजे मानवीय संकट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत के पास वो सारी वजह हैं, जिनसे यूक्रेन संघर्ष के समाधान में अपना योगदान दे. श्रृंगला ने कहा कि भारत दोनों पक्षों के बीच संवाद में भरोसा करता है.
भारतीय विदेश सचिव ने मीडिया के सवालों पर कहा, ''हम सभी पक्षों से संपर्क में हैं. हमारे प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों से बात की है. विदेश मंत्री बहुत ही व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से संवाद कर रहे हैं. हमवह देश हैं, जिसका हित सीधा इस क्षेत्र से जुड़ा है. इस इलाक़े में हमारे दोस्त हैं.''
रविवार को भारत ने पहली बार कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का पालन होना चाहिए. यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्था...








