आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक की नींव रखी गयी
जम्मू, कश्मीर में पिछले तीन दशकों में आतंकवादी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में जम्मू तवी नदी के किनारे बड़ा बलिदान स्मारक बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह स्मारक प्रदेश में समाज द्वारा बनाए जाने वाला सबसे बड़ा स्मारक होगा।
शहर में सेना द्वारा बनाए गए बलिदान स्तंभ की तर्ज पर शहीद कश्मीरी पंडित शहीदों की याद में बनने वाले इस स्मारक पर उन सभी कश्मीरी पंडितों के नाम लिखे जाएंगे जिन्होंने आतंकवादी हमलों में जान दी। जम्मू के थलवाल में तवी नदी के किनारे भलवाल इलाके में माता भद्रकाली ट्रस्ट ने बलिदान स्मारक बनाने के लिए नींव पत्थर रखने के साथ ही निमार्ण कार्य शुरू हो गया है।
बलिदान स्मारक के लिए ली गई तीन एकड़ जमीन में एक म्यूजियम और लाइब्रेरी ही बनाई जाएगी। इनमें कश्मीरी पंडितों के पुराने धार्मिक ग्रंथ, किताबें, पेंटिंग व अन्य विरासत संबंधित साजो सामान भी सहेज कर रखा जाएगा। ट्रस...








