राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट…
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताएं है। 26 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 जून को राज्य में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तेज से बहुत तेज बौछार होने तथा झौकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत वर्षा की संभावना जताई गई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 24 जून को रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। यह समय मानसून के औपचारिक तौर पर उत्तराखंड पहुंचने का रहेगा। ऐसे मे...








