Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की कार, एक की मौत, पांच घायल…

उत्तराखंडः खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की कार, एक की मौत, पांच घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि  मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने  राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को ...
UKSSSC बदलने वाला है इस भर्ती का पैटर्न, जानें क्या होंगे नए नियम…

UKSSSC बदलने वाला है इस भर्ती का पैटर्न, जानें क्या होंगे नए नियम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने भर्ती से जुड़े नियमों में बदलाव किया जा रहा है। जल्द ही आयोग नए पैटर्न से परीक्षा आयोजित कराएगा। जिसके लिए नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस विभाग में दरोगा के 350 पदों की भर्ती अब नए पैटर्न से आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि अब दरोगा भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिन युवाओं का चयन लिखित परीक्षा में हो जाएगा उन्हीं युवाओं की शारीरिक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। दरोगा की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। वही इसके लिए आयु सीमा 21 से 28 तक से की जा सकती है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। गौरतलब है कि पहले पुलिस विभ...
धामी सरकार इस योजना के तहत देगी डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड, कल है आवेदन की लास्ट डेट…

धामी सरकार इस योजना के तहत देगी डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड, कल है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’’ है। इस योजना का लाभ उठाकर युवा प्रशिक्षण लेकर और भाषा सीखकर लाखों रुपए कमा सकते है। सरकार इसमें डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड भी दें रही है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो 24 जून, 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जानें कहां मिलेगा रोजगार मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) के लिए युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर रही है। इस योजना के अन्तर्गत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान देश में केयर क्षेत्र में रोजगार अ...
उत्तराखंड पुलिस ने शिवभक्तों के लिए जारी किया खास QR कोड, मिलेगी ये सुविधा…

उत्तराखंड पुलिस ने शिवभक्तों के लिए जारी किया खास QR कोड, मिलेगी ये सुविधा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। माना जा रहा है कि 3 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित होने वाली कांवड यात्रा में इस बार बड़े पैमाने पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में यहां शिव भक्तों के लिए कई नियम बनाएं गए हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने शिवभक्तों के लिए खास QR कोड जारी किया है। जो उनका मार्गदर्शक बनेगा। घर बैठे मिलेगी रूट की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार  कांवड यात्रियों को इस QR कोड के द्वारा पार्किंग, रूट डायवर्जन, सोशल मीडिया, खोया-पाया सहित कई जानकारी एक मंच पर मिल सकेगी। इससे रियल टाइम पार्किंग- पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी उन्हें आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी। आसानी से तलाश कर सकेगें खोए हुए गुमशुद...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित इन दिग्गज नेताओं को नोटिस जारी…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित इन दिग्गज नेताओं को नोटिस जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सीबीआई कोर्ट ने नोटिस भेजा है। ये नोटिस बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन 2016 प्रकरण में जारी किया गया है। जिससे प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दिग्गज नेताओं पर सीबीआई की कार्रवाई से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उत्तराखंड का स्टिंग ऑपरेशन केस फिर चर्चा में आ गया है। सीबीआई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग ऑपरेशन के सूत्रधार निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। सीबीआई ने हाईकोर्ट में इन चारों के वॉइस सैंपल लेने की अनुमति के लिए कोर्ट में प्रार...
समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून है पंजीकरण की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…

समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून है पंजीकरण की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। ऐसे में युवाओं पास समय कम बचा है। कॉलेज में एडमिशन लेना है तो जल्द अप्लाई कर लें वरना मौका छूट सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। बताया जा रहा है क...
चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं की बंद, पढ़िए पूरी खबर

चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं की बंद, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
 रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए बरसात शुरू होने से पूर्व चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर अपना बोरिया बिस्तर बांध दिया है। बरसात में हेली सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं, हालांकि गत वर्ष हिमालय हेली ने पूरे बरसात सीजन में भी अपनी सेवाएं जारी रखी थी। इस वर्ष यात्रा के प्रथम चरण में कुल 59 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से केदार बाबा के दर्शनों को पहुंचे। जबकि यात्रा के शुरूआत में ही हेलीपैड पर हुई दुर्घटनाए में एक की मौत होने पर क्रिस्टल ऐविएशन की एक हेली सेवा बंद रही। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंचे हैं। हेली सेवा से भी बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को यात्री पहुंचे। कुल 59 हजार 645 यात्रियों ने हेली सेवा से बाबा के दर्शन किए। चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी वहीं मानसून की शुरूआत को देखते हुए चार हे...
पुरोला में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल न करने पर लगाया रोक

पुरोला में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल न करने पर लगाया रोक

उत्तराखण्ड
पुरोला: उत्तरकाशी के पुरोला में पुलिस ने किसी भी हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल नहीं करने का फरमान सुनाया है। वीरवार को नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल और पुलिस के बीच आहूत बैठक में यह मुद्दा उठा। जिसके बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया। मुस्लिम समेत सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई। 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुलीं इधर, पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। कुछ समय पहले दुकान खाली कर गए 14 मुस्लिम व्यापारी भी नगर में फिर से लौटना चाहते हैं। इसके लिए कुछ व्यापारियों ने दुकान भी तलाशनी शुरू कर दी है। इसी 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने की घटना सामने आने के बाद पुरोला में तनाव की स्थिति बन गई थी। लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर हिंदू संगठनों व स्थानीय व्यापारियों ने मुस...
केदारनाथ मंदिर में सोने की प्लेट को लेकर सतपाल महाराज ने उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश

केदारनाथ मंदिर में सोने की प्लेट को लेकर सतपाल महाराज ने उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश

उत्तराखण्ड
देहरादून: पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने की प्लेट को लेकर उठे विवाद की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल को प्रकरण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल देकर चारधाम के तीर्थों को विवाद में न डाला जाए। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों में सोने की प्लेट को लेकर इस समय विवाद चल रही है। दीवारों पर चढ़ी प्लेटों पर से सोने का पानी निकलने के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की धार्मिक आस्था, पवित्र...
अब रुड़की में महापंचायत का एलान युवक की मौत के बाद 12 जून को हुआ था बवाल; पुलिस अलर्ट..

अब रुड़की में महापंचायत का एलान युवक की मौत के बाद 12 जून को हुआ था बवाल; पुलिस अलर्ट..

उत्तराखण्ड
बेलड़ा प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। रोड़ बिरादरी के पक्ष में राजेंद्र आर्या की ओर से एक वीडियो डाला गया है। वीडियो में राजेंद्र आर्या की ओर से बेलड़ा में महापंचायत करने का एलान किया गया है। इसके साथ ही किसानों और बिरादरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बेलड़ा पहुंचने की अपील की जा रही है। हालांकि, वीडियो में महापंचायत की तारीख का एलान नहीं किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिलेभर का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही महापंचायत को टालने के प्रयास शुरु कर दिए हैं। बेलड़ा में बनेगी पीस कमेटी बेलड़ा गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से गांव में आपसी प्रेमभाव और भाईचारा कायम करने के लिए पीस कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। पीस कमेटी में दोनाें पक...