Friday, July 31News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भी अब चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को सुबह से धूप-छांव का खेल जारी रहने के बाद दोपहर बाद देहरादून में तेज आंधी चली के साथ बारिश हुई है, जिससे तापमान के गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछार, झोंकेदार हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई हैं। जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और नैनीताल में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज जहां हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में हल्की बारिश ...
एसएसपी ने एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर…

एसएसपी ने एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर…

उत्तराखण्ड
देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है तो वहीं दो अन्य पुलिस कर्मियों पर भीगाज गिरी है। ये कार्रवाई बीते शुक्रवार की रात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने एक ऑटो सवार और कुछ अन्य पर लूटपाट के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के साथ लूट की घटना हुई थी। आरोप है कि वह मामले की शिकायत करने रायवाला थाना पहुंचे थे। इस बीच उनकी रात्रि ड्यूटी अधिकारी नीरज त्यागी के बीच इस दौरान तीखी बहस हो गई थी। आरोप है कि दरोगा ने जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की, उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा। उनके साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में अब एसएसपी ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक नीरज ...
उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर, IPL की तर्ज पर होने जा रहा है UPL…

उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर, IPL की तर्ज पर होने जा रहा है UPL…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। देहरादून में आपको आईपीएल में जलवा बिखेर चुके क्रिकेटर के बीच मैच होते दिखाई देंगे। जी हां दून में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित हो रहे उत्तराखंड प्रीमियर लीग होने जा रही है। 22 जून से  Uttarakhand Premier League के पहले संस्करण में छह टीमों के 18 मुकाबले खेले जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच में प्रदेशभर की छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया जा रहा है कि, आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके आकाश मधवाल, राजन कुमार, आदित्य तारे भी यूपीएल में दमखम दिखाएंगे। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे।लीग में प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 26 जून को तीन मैच खेले जाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएयू क...
उत्तराखंडः अग्निवीर भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी…

उत्तराखंडः अग्निवीर भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में  वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली एआरओ अल्मोडा द्वारा आरम्भ की जा रही है। ये भर्ती रैली 20 जून से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते है। इसके लिए पूरा शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। आइए जानते है पूरी डिटेल्स… मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा। इन पदों पर मिलेगी भर्ती बताया जा रहा है कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी, क्लर...
चंंपावत बस हादसे में इतने लोग गंभीर घायल, देखें घायलों की लिस्ट…

चंंपावत बस हादसे में इतने लोग गंभीर घायल, देखें घायलों की लिस्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़े हादसे की खबर चंपावत जिले से रही है। यहां धौन के समीप हाईवे पर रोडवेज की बस का दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चला बस दुर्घटना में घायलों और अन्य यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया। जिसमें कई लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। देखें घायलों की लिस्ट मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार की रात करीब दस बजे टनकपुर- चम्पावत नेशनल हाईवे पर धौन के समीप हुआ है। यहां बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में रीठा साहिब से लौट रहे 50 से ज्यादा सिख तीर्थयात्री सवार थे। जिनमें से सात को हालत गंभीर होने के चलते एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है। वहीं 18 लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। 17 यात्रियों को जिला चिकित्सालय चम्पावत में प्राथमिक उपचार के बाद रैन...
अल्मोडा में इस दिन आयोजित की जाएगी भर्ती रैली, पढ़ें डिटेल्स…

अल्मोडा में इस दिन आयोजित की जाएगी भर्ती रैली, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में  वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली एआरओ अल्मोडा द्वारा आरम्भ की जा रही है। ये भर्ती रैली 20 जून से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते है। आइए जानते है पूरी डिटेल्स मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन दसवीं आठवीं), नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार...
टिहरीः बद्रीनाथ से आ रही बस हादसे की शिकार, कई लोग घायल…

टिहरीः बद्रीनाथ से आ रही बस हादसे की शिकार, कई लोग घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां आज रविवार को बद्रीनाथ से आ रही बस हादसे की शिकार हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश की ओर आ रही बस नंबर UK11 PA 0113 तथा ऋषिकेश से श्रीनगर की तरफ जा रहा एक डम्पर गूलर के समीप आनंद काशी होटल पास जबरदस्त रुप से टकरा गया। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें से 4 यात्री सामान्य रुप से घायल हुए हैं। जबकि बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें 108 और LNT की एम्बुलेन्स से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें अन्य वाहन से ऋषिकेश भेज दिया गया है। घा...
उत्तराखंडः लड़कियों की शादी और पैतृक संपत्ति के अधिकार में हो सकता है बदलाव…

उत्तराखंडः लड़कियों की शादी और पैतृक संपत्ति के अधिकार में हो सकता है बदलाव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव हो सकता है साथ ही लड़कियों का पैतृक संपत्ति में अधिकार को भी लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये बदलाव समान नागरिक संहिता के तहत हो सकते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इन अहम मुद्दों को लेकर यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति गंभीरता से विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लड़कियों की विवाह की उम्र 18 से 21 वर्ष करने का मामला, लड़कियों का पैतृक संपत्ति में अधिकार, विभिन्न समाजों में बहुविवाह व बच्चों को गोद लेने में आ रही अड़चनें जैसे मामलों को लेकर समान नागरिक संहिता पर विचार किया जा रहा है। एक ऐसा कानून बनाने की तैयारी की जा रही है जो युवा पीढ़ी के लिए फायदेमंद हो। बताया जा रहा है कि यूसीसी ऐसा कानून होगा जो सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा। यूसीसी की समिति इस सुझाव पर भी गंभीरता विचार...
MannKiBaat कार्यक्रम में उत्तराखंड के दीपक का जिक्र, पीएम ने की प्रशंसा…

MannKiBaat कार्यक्रम में उत्तराखंड के दीपक का जिक्र, पीएम ने की प्रशंसा…

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के MannKiBaat कार्यक्रम का आज 102वां संस्करण आया। जिसमें पीएम मोदी भारत ने 2025 तक टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) को खत्म करने का लक्ष्य रखा है और जल्द ही इसे पूरा करने की बात कही। इस दौरान पीएम ने उत्तराखंड के दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि “भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। निक्षय मित्र ने टीबी के खिलाफ इस आंदोलन की कमान संभाली है। हजारों लोग ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के रोगियों को गोद ले रहे हैं। यह भारत की सच्ची ताकत है। युवा भी इसमें योगदान दे रहे हैं।” 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना।” वहीं इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम पर बोलते हुए कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है। यह योग की भावना को व्यक्त ...
घरों से कूड़ा उठाने आने वाले डोर-टू-डोर वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, लग सकता है जुर्माना…

घरों से कूड़ा उठाने आने वाले डोर-टू-डोर वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, लग सकता है जुर्माना…

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून में घरों से कूड़ा उठाने आने वाले डोर-टू-डोर वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर है। गिला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने पर अब आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। नगर निगम  से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मिश्रित कूड़ा डंप करने वाले घरों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ये कार्रवाई कूड़े का निस्तारण में आ रही परेशानी को लेकर की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नगर निगम के लिए शहर से रोजाना निकलने वाले तीन टन से अधिक कूड़े का निस्तारण चुनौती बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण गीला और सूखा कूड़ा एक साथ डंप किया जाना है। लोग गिला और सूखा कूड़ा एक साथ नहीं दे रहे है। जिससे कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर शहर की हाईराइज सोसायटी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कूड़ा पृथक्करण न करने पर बल्क वेस्ट जनरेटरर्स पर 10 हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है। जिसके ...