Friday, July 31News That Matters

उत्तराखण्ड

राज्य कर विभाग में हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…

राज्य कर विभाग में हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों और प्रमोशन का दौर जारी है। इस बीच राज्य कर विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग मे बंपर प्रमोशन किए गए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य कर विभाग में प्रमोशन के बाद प्रदेश को 21 राज्य कर अधिकारी मिले । इनमें राज्य कर विभाग को, लिपिक/आशुलिपिक काडर से 50 प्रतिशत पदोन्नति कोटे से पदोन्नत हुए। शेष 50 प्रतिशत लोक सेवा आयोग से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल ने जारी किए हैं।  इन नव पदोंनन्त राज्य कर अधिकारियों के औपचारिक पद्दोन्नति आदेश एक दो दिन में जारी करते हुए नवीन तैनाती दी जाएगी। BREAKING: उत्तराखंड के इस विभाग में हुए बंपर प्रमोशन, मिले 21 अधिकारी, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/MPlXxqsGXg — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 20, 2023...
रजत बोरा का भारतीय वायुसेना में चयन, बनेंगे फ्लाइंग ऑफिसर..

रजत बोरा का भारतीय वायुसेना में चयन, बनेंगे फ्लाइंग ऑफिसर..

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत लगन से लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है सोमेश्वर के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा का। बताया जा रहा है कि रजत का चयन भारतीय वायुसेना में हो गया है। वह जल्द ही फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे। उनकी इस कामयाबी से उनके परिवार और प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमेश्वर के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपनी प्राइमरी तक की पढ़ाई सोमेश्वर से की जबकिा आगे की शिक्षा के लिए वह रुड़की चले गये। सेना में जाने का सपना देखते हुए उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी की और कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को पास कर लिया है। बताया जा रहा है कि रजत के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बचपन से ही घर में देश सेवा...
जड़ी-बूटी के उत्पादन और रोजगार को लेकर सीएस ने दिए ये निर्देश…

जड़ी-बूटी के उत्पादन और रोजगार को लेकर सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
प्रदेश के वन क्षेत्रों (वन पंचायत आदि) में जड़ी-बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ हुई सचिवालय में बैठक हुई हैं। इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि वन पंचायतों एवं वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन एवं इससे रोजगार सृजन की असीम संभावनाएं हैं। मुख्य सचिव ने इस हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे राज्यों की पॉलिसी का भी अध्ययन कर लिया जाए। इसके लिए डीएम एवं डीएफओ की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए ₹25 करोड़ बजट का प्राविधान किया जाएगा, बाकी के बजट के लिए कैम्पा एवं अन्य स्रोतों से भी बजट की पूर्ति की जाएगी। वहीं उन्होंने ईको टूरिज्म एवं सरकारी भूमि की डिजिटल सूची तैयार किए जाने को लेकर आयोजित बैठक की भी अध्यक्षता की। बैठक में सभी जिलाधिकारियों एवं डी...
उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, चार मंजिला इमारत में आग लगने से लाखों का नुकसान…

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, चार मंजिला इमारत में आग लगने से लाखों का नुकसान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां नैनीताल रोड पर एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। आग की लपटे दूर तक देखी गई। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार शाम नैनीताल रोड पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के सामने चार मंजिला इमारत में लाग गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत  के प्रथम तल में एक शराब की दुकान, इंडसइंड बैंक और दूसरे तल में मसाला टाउन रेस्टोरेंट है।  इमारत के बाहर पीवीसी फाइबर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और कुछ ही देर इमारत के बाहर की ओर आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग की लपटे देख अफरातरफरी के बीच इमारत में मौजूद सभी लोग बाहर की ओर भागे लेकिन तीन लोग फंस गए। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आ...
जल्द हो सकता है धामी मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल, सियासी गलियारों में हलचल तेज…

जल्द हो सकता है धामी मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल, सियासी गलियारों में हलचल तेज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल कर नए चेहरों को जगह दे सकती है। बीजेपी आलाकमान ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट मांगी हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को जीतने के लिए धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को जल्द ही नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि मंत्रीमंडल में कुछ की परफोर्मेंस और कुछ की चुनाव में भागेदारी को देखते हुए छुट्टी हो सकती है। जल्द ही धामी मंत्रिमंडल से  ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिनके द्वारा सरकार की छवि पर बट...
भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के लिए शानदार मौका, 30 जून तक ऐसे करें आवेदन…

भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के लिए शानदार मौका, 30 जून तक ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
Indian Air Force Jobs: भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के इच्छुक पुरुषों और महिलाओं के लिए शानदार मौका है। वायु सेना ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT)-2 2023 के लिए भारतीय वायुसेना ने आवेदन मांगे हैं। वायुसेना की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में ऑफसर बनने का मौका है. यह भर्ती जुलाई 2024 कोर्स के लिए हो रही है। इसके जरिए वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा। इसके साथ वायुसेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाइंग ब्रांच) के लिए भी आवेदन मांगे हैं। IAF AFCAT आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता वहीं फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त...
एक माह के भीतर मां-पिता को खोने वाली बेटी के नहीं डिगे हौसले, अंतिम संस्कार से पहले दिया एग्जाम…

एक माह के भीतर मां-पिता को खोने वाली बेटी के नहीं डिगे हौसले, अंतिम संस्कार से पहले दिया एग्जाम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गुलदार के आतंक का एक परिवार शिकार हो गया है। हाल ही में उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के भड़कोट गांव में एक महिला को गुलदार ने शिकार कर मौत के घाट उतारा था। उसी मां की बेटी ने बहादुरी दिखा कर मिसाल पेश की है। हर कोई इस बेटी के हौसलों को सलाम कर रहा है। आइए आपको पूरी कहानी बताते है। दरअसल उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के भड़कोट गांव में घर के पास घास काटने गई 42 वर्षीय महिला को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। मृतक भागीरथी देवी के पति भूपति प्रसाद नौटियाल की भी एक माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे मनीषा (21) और शुभम (19) अभी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। इनके पास आर्थिकी का कोई साधन नहीं है। बेटी पर घर की जिम्मेदारी आ गई है। मां अपनी बेटी को पढ़ा-लिखा कर पैरों पर खड़ा करना चाहती थी। बेटी अब अपनी मां के इस सपने को पूरा करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक माह के भीतर प...
उत्तराखंड में यहां आईआईटी और एनआईटी की फ्री कोचिंग देने की कवायद शुरू, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड में यहां आईआईटी और एनआईटी की फ्री कोचिंग देने की कवायद शुरू, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। गरीब एवं होनहार छात्रों को आईआईटी और एनआईटी की फ्री कोचिंग देने की योजना पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में गेल उत्कृष्ट सुपर 50 के तहत पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए निशुल्क कोचिंग देने की कवायद शुरू की गई है। आइए जानते है इस योजना का लाभ कौन कैसे ले सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गेल सुपर थर्टी हल्द्वानी के प्रोजेक्ट के तहत पहाड़ के दूरस्थ सरकारी स्कूल में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को देश की टॉप शिक्षण संस्थान आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में एडमिशन के लिए निशुल्क हॉस्टल कोचिंग और काउंसलिंग कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 50 बच्चों को चुना जाएगा। जिसके लिए छात्र-छात्राओ...
उत्तराखंड में जल्द होंने वाली है तीन भर्ती रैलियां, तैयारियां शुरू…

उत्तराखंड में जल्द होंने वाली है तीन भर्ती रैलियां, तैयारियां शुरू…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही भर्ती रैलियां होने वाली है। बताया जा रहा है इन भर्ती रैलियों के सिलसिले में मेजर जनरल तिवारी ने आज डीजीपी अशोक कुमार से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने द्वारा डीजीपी उत्तराखंड को भारतीय सेना की अग्निपथ स्कीम के तहत होने वाली भर्ती रैलियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड के बनबसा, रानीखेत और कोटद्वार में 03 भर्ती रैलियां आयोजित होने वाली है। मेजर जरनल ने इसके बारे में डीजीपी को विस्तृत जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली भर्ती रैलियों में राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से युवा बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे । जिसमें भर्ती रैली के दौरान भीड नियंत्रण व अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल नियुक्त किया जाना आवश्यक है । डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस प...
उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के उन परीक्षार्थियों के लिए जो अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन जारी है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड के द्वारा इस अंक सुधार परीक्षा के लिए जरूरी दिशा- निर्देश के साथ ही हर प्रश्न की जानकारी दी है। जारी आदेश में लिखा है कि हाईस्कूल ( कक्षा 10 ) एवं इण्टरमीडिएट ( कक्षा 12 ) परिषदीय परीक्षा 2023 में ” परीक्षाफल सुधार परीक्षा ” के सम्बन्ध में । उपरोक्त विषयक आपको अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 के परीक्षाफल सुधार परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा – निर्देश जारी किये गये थे । विभिन्न विद्यालयों द्वारा दूरभाष पर विभिन्न प्रकार की पृच्छायें की जा रही हैं ...