Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

राज्य में जल्द शुरू होंगी स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश…

राज्य में जल्द शुरू होंगी स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने UJVNL को न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण हेतु डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ मिशन मोड पर कार्य करने और UPCL को विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने PITCUL को सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि के कार्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी सभी हाइडल प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए ऑनरशिप लें तथा प्रोजेक्टस को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने UREDA को कमर्शियल बिल्डिंग्स तथा हाउसिंग सोसाइटीज में रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट्स को प्रोत्साहित करने और लखवाड़ जल विद्युत परियोजना की प्रगति का विशेष संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को समयबद्धता से कार्य करने हेतु अपन...
मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने बड़ा लिया फैसला

मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने बड़ा लिया फैसला

उत्तराखण्ड
देहरादून: मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगले छह माह के लिए सभी विभागों के लिए जरूरी आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार के अधीन किसी भी सरकारी विभाग में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।...
पुरोला में 21 दिन बाद मुस्लिम व्यापारियों ने खोली दुकानें, हालात सामान्य की ओर बढ़ने लगे

पुरोला में 21 दिन बाद मुस्लिम व्यापारियों ने खोली दुकानें, हालात सामान्य की ओर बढ़ने लगे

उत्तराखण्ड
पुरोला लव जिहाद के विरोध में पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों से दुकानें खाली कराने को लेकर तीन सप्ताह पहले उपजा गतिरोध अब टूटता नजर आ रहा है। पुरोला में 21 दिन बाद मुस्लिम व्यापारियों की सात दुकानें खुल गई हैं। हालात सामान्य की ओर बढ़ने लगे हैं। बाजार में भी अब पहले की तरह चहल-पहल बढ़ने लगी है। शनिवार की सुबह पुरोला में सात मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। इनमें तीन नाई, तीन कपड़-गारमेंटस और एक कबाड़ी की दुकान खुली है। 26 मई की पुरोला में नाबालिग लड़की भगाने की घटना के बाद से मुस्लिम व्यापारियों की दुकाने बंद थी। करीब 14 व्यापारियों ने पुरोला से दुकानें खाली कर दी हैं। इससे पहले शुक्रवार को पुरोला सहित यमुना घाटी के सभी बाजार खुले। पुरोला बाजार में पुलिस की मौजूदगी के बीच खूब चहल-पहल रही। पुरोला में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लागू की गई निषेधाज्ञा भी हटा ली गई है। ...
12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं होगी, ये प्रमुख निर्णय पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए

12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं होगी, ये प्रमुख निर्णय पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए

उत्तराखण्ड
कांवड़ मेले में इस बार भी डीजे प्रतिबंधित नहीं रहेगा। बल्कि पुलिस इसे नियंत्रित करेगी। यात्रा के दौरान कोई भी 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं ला सकेगा। ये प्रमुख निर्णय शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए। बैठक में सात राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारियों और आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तय किया गया कि हर कांवड़ यात्री को अपने साथ पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। इस साल चार जुलाई से 15 जुलाई तक कांवड़ यात्रा का आयोजन होना है। पुलिस मुख्यालय में यह 18वीं अंतरराज्यीय व अंतरइकाई समन्वय बैठक थी। बैठक की शुरुआत में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि बीते 15-20 सालों से कांवड़ यात्रा में यात्रियो...
उत्तराखंड में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू, आदेश जारी…

उत्तराखंड में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की है। जिससे अब अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है। जिससे अब कर्मी आंदोलन नहीं कर पाएंगे। अगर कोई कर्मचारी इस कानून का पालन नहीं करता है तो उसे 6 महीने की जेल की सजा का प्रावधान है। बता दें कि एस्‍मा (ESMA) यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट। इसे हिंदी में अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून के नाम से भी जाना जाता है। यह कानून तब इस्तेमाल किया जाता है जब कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं. इस कानून को हड़ताल को रोकने के लिए इस्तेमा...
उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…

उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन, जानें लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती मानचित्रकार प्रारूप कार के पदों पर निकली गई है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 19 जून तक आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ड्राफ्ट्समैन के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती वन विभाग के 30, शहरी विकास विभाग के 12, कृषि विभाग के 17 , लघु सिंचाई विभाग के 4 एवं संस्कृति विभाग के एक पद पर निकाली गई है। उम्मीदवार का चयन समुह-ग के अनुसार ही होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी 2023 के मुताबिक 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। आयोग की इस नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले छात्र या ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट रखने वाले छात्र योग...
सीएम ने किया छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन, जानें इसके बारे में…

सीएम ने किया छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन किया। इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय ‘STRENGTHENING CLIMATE ACTION & DISASTER RESILIENCE’ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन का छठवां वैश्विक सम्मेलन होने से वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को एक नई पहचान मिलेगी। आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन हो रहा है और अब आपदा केवल मानसून अवधि तक सीमित नहीं रह गयी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन एक दशक पूर्व श्री केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ ध...
कावंंड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, डीजीपी ने दिए ये निर्दश…

कावंंड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, डीजीपी ने दिए ये निर्दश…

उत्तराखण्ड
Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा की तरीखों का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस साल 3 जुलाई से 17 जुलाई तक कांवड यात्रा आयोजित होगी। माना जा रहा है कि कावड़ यात्रा में इस बार बड़े पैमाने पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में कावड़ यात्रा के दौरान क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कोआर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई नियम बनाएं गए हैं। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को कांवड यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही बैठक में कावड़ यात्रा के दौरान किस तरह से नियम रहेंगे इसके बारे में चर्चा की गई। इस दौरान ट्रैफिक प्लान क्या होगा, रूट डायवर्ट कब से किए जाएंगे और ...
आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख को 3 महीने बढ़ी, पढ़ें अपडेट…

आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख को 3 महीने बढ़ी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड बना हुआ है। और उसे दस साल हो गए है तो आपके लिए काम की खबर है। आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख को 3 महीने और बढ़ा दिया है। अब कार्ड धारक 17 सितंबर तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आधार फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार ने अब आधार कार्ड के लिए गाइडलाइंस लागू कर दी है। इसके मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड दस साल पहले बना था और अब तक अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको इसे अपडेट कराना होगा। ये सुविधा पहले आपको 14 जून तक मुफ्त मिल रही थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब कार्ड धारक 17 सितंबर तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जानकारी देते हुए बताया कि पहचान पत्र, पत्ते का सबूत (address proof) या अन्य जानकारी अपडेट की जा सकती है। वही इ...
हल्द्वानी वासियों के लिए जरूरी खबर, अगले दो दिन नहीं आएगा यहां पानी…

हल्द्वानी वासियों के लिए जरूरी खबर, अगले दो दिन नहीं आएगा यहां पानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के हल्द्वानी वासियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के कई इलाकों में अगले दो दिन तक पानी नहीं आएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । ऐसे में आम जन परेशानी से बचने के लिए इंतजाम कर लें। हालांकि इस दौरान जल संस्थान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शीशमहल, डिग्री कालेज, नबावी रोड, बद्रीपुरा, मल्ला गोरखपुर, बाजार क्षेत्र, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, राजपुरा, रेलवे बाजार आदि समीपवर्ती क्षेत्रों में 17 जून की सुबह से 18 जून की शाम तक इन क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। इसलिए इन क्षेत्रों के निवासी दो दिन के लिए समुचित रूप से पानी का भंडारण करके रख सकते हैं। बताया जा रहा है कि नैनीताल रोड में वाकवे माल के समीप देवखड़ी नाले की सफाई व पुनर्निर्माण कार्य के अंतर्गत जल संस्थान की मुख्य एवं वितरण पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी। न...