कावंंड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, डीजीपी ने दिए ये निर्दश…
Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा की तरीखों का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस साल 3 जुलाई से 17 जुलाई तक कांवड यात्रा आयोजित होगी। माना जा रहा है कि कावड़ यात्रा में इस बार बड़े पैमाने पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में कावड़ यात्रा के दौरान क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कोआर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई नियम बनाएं गए हैं। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को कांवड यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही बैठक में कावड़ यात्रा के दौरान किस तरह से नियम रहेंगे इसके बारे में चर्चा की गई। इस दौरान ट्रैफिक प्लान क्या होगा, रूट डायवर्ट कब से किए जाएंगे और ...








