Friday, July 31News That Matters

उत्तराखण्ड

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखण्ड
कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। आज गुरुवार सुबह दो बजे से मंदिर में भक्तों की कतार लगी हुई है। बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम गूंज उठा। कैंची धाम में सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाने के बाद कैंची मंदिर के द्वार  खोलने के साथ श्रद्धालुओं को मालपुओं का प्रसाद बांटना शुरू किया गया। सुबह 7.30 बजे तीन किमी दूर तक श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्य...
हाईवे पर जाम, पहाड़ से गिरा पत्थर, चालक की दर्दनाक मौत

हाईवे पर जाम, पहाड़ से गिरा पत्थर, चालक की दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।...
सीएम धामी ने की इन विभागों की समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…

सीएम धामी ने की इन विभागों की समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…

उत्तराखण्ड
देहरादून में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उक्त विभाग योजनाओं का समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक MoU किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थों आदि की निर्भरता को कम करने का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने डेयरी विकास विभाग को राज्य में डेयरी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु डेयरी विकास में सफल अन्य राज्यों के अध्ययन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को राज्य में मेरीनो भेड़ों के पालन को बढ़ाने के प्रस्ताव पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश...
पहाड़ के शंशाक ने NEET परीक्षा में पाएं 651 अंक, बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर…

पहाड़ के शंशाक ने NEET परीक्षा में पाएं 651 अंक, बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश के छोटे से गांव के शशांक उपाध्याय ने NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किए है। अपने गांव के वह पहले डॉक्टर बनेंगे उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। तो वहीं प्रदेश को उनपर गर्व है। मिली जानकारी के अनुसार अब उत्तराखंड के बागेश्वर नंदी गांव के निवासी शशांक उपाध्याय ने कड़ी मेहनत कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। शशांक के पिता उमाकांत उपाध्याय शिक्षक हैं जबकि माता गृहणी हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से लगातार प्रयास कर नीट परीक्षा पास की है। बताया जा रहा है शशांक पहले भी नीट परीक्षा दे चुके थे। तब उन्होंने 558 अंक हासिल किए थे। लेकिन उन्होने हार नहीं मानी। एक बार फिर प्रयास करते हुए मेहनत से इस साल NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किये।  शशांक ने अपनी ...
कैंची धाम में मेले की तैयारियां पूरी, पुलिस प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट…

कैंची धाम में मेले की तैयारियां पूरी, पुलिस प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट…

उत्तराखण्ड
अगर आप पहाड़ का सफर करने का प्लान बना रहे है तो पहले ये खबर पढ़ लें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम में मेला लगने की वजह रूट डायवर्ट किया गया है। नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम में हर साल 15 जून को भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में रूट भी बदला रहेगा। बता दें कि नीम करोली बाबा पहली बार 1961 में यहां आए थे। बाबा ने अपने मित्र पूर्णानंद के साथ मिलकर कैंची धाम में आश्रम बनाने पर विचार किया था। इसके बाग 15 जून 1964 में इस आश्रम की स्थापना की थी. इस साल कैंची धाम आश्राम का 59वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस साल मालपुआ बनाने के लिए यूपी के मथुरा के सोंख गांव से 45 कारीगर आए हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड के नीम करोली बाबा को भगवान हनुमान ...
उत्तराखंड में 6 जिलों में बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में 6 जिलों में बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी की तपिश से लोग परेशान है।  मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस बीच सबको गर्मी से राहत के लिए बारिश की आस है। ऐसे में मौसम विभाग से अच्छी खबर आई है। विभाग ने अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के छह जिलों में आज (बुधवार) से तेज बौछार के साथ झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बिजली चमकने, बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने, बौछार और झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। वहीं चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय के चलते गुजरात, मुंबई से लेकर केरल तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। तटीय इलाकों का मौ...
उत्तराखंडः रात में खाना खाकर सोया सेना का जवान, सुबह मिला मृत, पसरा मातम…

उत्तराखंडः रात में खाना खाकर सोया सेना का जवान, सुबह मिला मृत, पसरा मातम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के खटीमा से दुःखद खबर आ रही है। यहां चारूबेटा गांव में सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है जवान दो दिन पहले ही 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इस बीच आज सुबह जवान अपने घर में मृत मिला है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीमांत खटीमा के चारूबेटा गांव के पहाड़ी कॉलोनी निवासी सेना के जवान मोहन सिंह गुरुंग जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे। वह वो साल 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुए थे और दो दिन पहेल ही 45 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात जवान खाना खाकर सोया था। लेकिन आज सुबह वो अपने कमरे में मृत मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जवान को अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की ...
उत्तराखंडः मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंडः मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी खबर आ रही है। विभाग में अनुरोध पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि इस आदेश में अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश प्रसाद डंगवाल का तबादला गरुड बागेश्वर से खिर्सू पौड़ी, विजयपाल सिंह रावत का पौड़ी से देहरादून, मुकुल काला का ओखलकांडा नैनीताल से नरेंद्रनगर टिहरी, कुंदन लाल टम्टा का चौखुटिया अल्मोड़ा से पौड़ी तबादला किया गया। वहीं, बेतालघाट से कला भट्ट का भीमताल नैनीताल, हरिद्वार से सतेंद्र सिंह रौतेला का रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल, नैनीडांडा पौड़ी से सुनीता रतूड़ी का चकराता देहरादून, रामनगर से खुशाल सिंह पांगती का लालकुआ...
जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सीएस ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सीएस ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में 25 जून-28 जून तक ऋषिकेश में आयोजित होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि जी20 की पिछली बैठकों में काफी अच्छे से प्रबंधन किया गया था, इसे आने वाली बैठक में भी जारी रखा जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमें प्रदेश की छवि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सौंदर्यीकरण के लिए जो भी कार्य करवाए जा रहे हैं, इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सुधार कार्य स्थाई प्रवृत्ति के करवाए जाएं, ताकि जी20 के बाद भी आने वाले पर्यटक उनका आनंद ले सकें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों की कायाकल्प के लिए एक मैकेनिज्म विकसित किया जाए। सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी अथवा पर्यटन विभाग के अंतर्गत एक मद बनाया जाए, जिसमें सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण एवं उसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा स...
उत्तराखंडः अब जल्द बदलेंगे बिजली के मीटर, स्मार्ट मीटर से मिलेगा ये लाभ, जानें…

उत्तराखंडः अब जल्द बदलेंगे बिजली के मीटर, स्मार्ट मीटर से मिलेगा ये लाभ, जानें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड वासियों के लिए काम की खबर है। अब आपका बिजली का मीटर जल्द बदलने वाला है। पुराने मीटर हटाकर उनकी जगह पर अब स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। यूपीसीएल ने जल्द ही पुराने बिजली के मीटरों को हटाकर नये स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद आपको हर दिन एसएमएस के जरिये इस्तेमाल की गई यूनिट की जानकारी सहित कई जानकारियां फोन पर मिल सकेंगी। इससे आपको कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में। अगले महीने से लगेंगे मीटर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत उत्तराखंड में 16 लाख नए स्मार्ट मीटर लगने हैं । अगले महीने से प्रदेश के लाखों घरों में पुराने बिजली के मीटर के स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो जाएंगे । इसके बाद न मीटर रीडिंग की टेंशन रहेगी न ही बिल भुगतान को लेकर लाइन में लगने की। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने तैयारी पूरी कर ली...