Friday, July 31News That Matters

उत्तराखण्ड

पुनर्निर्माण कार्यों से सज और संवर रही केदारपुरी, निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

पुनर्निर्माण कार्यों से सज और संवर रही केदारपुरी, निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखण्ड
एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से आपदा के जख्म मिट रहे हैं। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम पहुंचे। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था। हजारों लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी थी। केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सु...
मसूरी के लिए पुलिस ने नए सिरे से जारी किया ट्रैफिक प्लान, जानें…

मसूरी के लिए पुलिस ने नए सिरे से जारी किया ट्रैफिक प्लान, जानें…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: अगर आप मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। पर्यटन सीजन में पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। स्थिति यह है कि पर्यटकों को जाम के साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने नए सिरे से ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार मसूरी के लिए इस वीकेंड पर अपर सचिव पर्यटन रविशंकर के निर्देश पर पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके तहत कैंपटी फॉल जाने और आने वाले वाहनों के लिए मसूरी में वन – वे व्यवस्था की गई है । कैंपटी फॉल और कंपनी गार्डन जाने वाले वाहनों को किताबघर से स्प्रिंग रोड होते हुए भेजा जाएगा । जबकि , वापसी में यह वाहन जीरो प्वाइंट से जॉर्ज एवरेस्ट होते हुए देहरादून लौटेंगे । बताया जा रहा है कि कंपनी गार्डन , कैंपटी फॉल मार्ग का निरीक्षण कर ऐसे स्थान...
उत्तराखंडः शिक्षा विभाग में अब अधिकारियों के हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…

उत्तराखंडः शिक्षा विभाग में अब अधिकारियों के हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शिक्षा महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग में उप शिक्षा अधिकारी समकक्ष पद के प्रमोशन किए है। जिसके आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के उपशिक्षा अधिकारी/समकक्ष पद से खण्ड शिक्षा अधिकारी/समकक्ष पद पर पदोन्नति की गई है। जिसके आदेश राज्यपाल की स्विकृति के बाद जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में लिखा है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक ( प्रशासनिक संवर्ग ) सेवा में उप शिक्षा अधिकारी / समकक्ष पद ( वेतन मैट्रिक्स का लेवल -10 वेतनमान रु 0 56100-175500 ) पर सेवारत निम्नलिखित अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में चयन वर्ष 2022-23 के सापेक्ष खण्ड शिक्षा अधिकारी / समकक्ष पद ( वेतन मैट्रिक्स का लेवल -11 , वेतनमान रु067700-208700 ) पर पदोन्नत दी गई है। उपरोक्त पदोन्नत अधिकारियों को निर्देशित...
उत्तराखंडः महापंचायत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पीठ ने दिए सरकार को ये निर्देश…

उत्तराखंडः महापंचायत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पीठ ने दिए सरकार को ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां पुरौला हिन्दू महापंचायत को लेकर अलर्ट है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। यमुना घाटी के तीनों बाजार बंद कर दिए गए हैं। बड़कोट, पुरोला, नौगांव के सभी बाजारों में कोई दुकान नहीं खुली। वहीं हाईकोर्ट में आज पुरौला हिन्दू महापंचायत पर रोक संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई है। मामले में कोर्ट ने सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता और उससे जुड़े लोगों को टी.वी डिबेट और आपत्तिजनक नारे लगाने पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  उत्तरकाशी जिले के पुरौला में हिन्दू महापंचायत को रोकने संबंधी जनहित याचिका को मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने सुना। खंडपीठ ने आज मामले में सरकार से सुरक्षा व्यवस्थाओं को और भी चाक चौबंद करने को कहा है, साथ में याची व उनके साथियों से टी.वी.डिबेट और आपत्तिजनक नारों से दूर रहने को कह...
उद्यान निदेशक की इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…

उद्यान निदेशक की इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी के आदेश पर दो दिन पूर्व डा० हरमिन्दर सिंह बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड को निलम्बित करते हुए उन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। उसके बाद से ये पद खाली पड़ा था। बताया जा रहा है कि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी देते हुए आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोपरान्त अपर सचिव, कृषि, उत्तराखण्ड शासन को अग्रिम आदेशों तक दिया जाता है। इस हेतु अपर सचिव, कृषि, उत्तराखण...
बाबा नीम करौली कैंची धाम के स्थापना दिवस की धूम, सीएम ने की दो बड़ी घोषणा…

बाबा नीम करौली कैंची धाम के स्थापना दिवस की धूम, सीएम ने की दो बड़ी घोषणा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नैनाताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली कैंची धाम का आज स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस दौरान जहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।  कुछ ही घंटों में ही करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर दर्शन किए तो वहीं मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट समेत तमाम भक्त जुटे पड़े हैं। वहीं इस मौके पर सीएम धामी ने दो बड़ी घोषणाएं की हैं। मिली जानकारी के अनुसार किस्मत बदलने वाले बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम के स्थापना दिवस पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब सवा पांच बजे मंदिर गेट खुलते ही मंदिर के भीतर बाबा के अनुयायियों का ताता लग गया। बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित शुरू किया गया। देर रात से ही मंदिर परिसर से बाहर श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई थी।  कड़ी धूप में दोपहर तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुँचना जारी रहा। वहीं मुख्यमंत्री...
शासन ने इस विभाग के पिछले दिनों हुए इन तबादलों को किया निरस्त…

शासन ने इस विभाग के पिछले दिनों हुए इन तबादलों को किया निरस्त…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में पिछले दिनों हुए तबादलों को निरस्त कर दिया गया है । जिसका आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो दिन पूर्व अधिकारियों के जिला पूर्ति अधिकारी यों के तबादले किए गए थे, जिन को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। सचिव ब्रजेश कुमार संत ने इसके आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में लिखा है कि जिन कर्मियों को ट्रांसफर किया गया है, वह पुनः अपने पुराने पदभार ग्रहण करें। देखें आदेश BREAKING: उत्तराखंड में दो दिन पहले हुए ये ट्रांसफर निरस्त, ये आदेश हुआ जारी… pic.twitter.com/mTHWYcEbvI — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 15, 2023...
चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन…

चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। बताया जा रहा है कि जिला अपर कलक्टर की कोर्ट ने इस मामले में पूर्व भाजपाध्यक्ष व मौजूदा विधायक विशन सिंह चुफाल समेत एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव रायपुर स्थित चाय बागान की सीलिंग की जमीन भूमि खाता संख्या 142, नंबर 4305 रकबा 0.8830 हेक्टेयर की खरीद अवैध तरीके से की गयी है। बताया जा रहा है कि 2010 के आसपास भाजपा ने रिंग रोड पर यह जमीन खरीदी थी। बाद में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन भी किया गया था। इस सीलिंग की जमीन को खरीदने में भाजपा नेता अनिल गोयल की भूमिका भी सुर्खियों में रही थी। उस समय चुफाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। कार्यालय के लिए करोड़ों में खरीदी गई विवादित भूमि की रजिस्ट्री चुफाल के नाम ही की गयी थी। अब इस मामले में बड़ा एक्शन ...
उत्तराखंड में इस दिन से यहां शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड में इस दिन से यहां शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में  वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली एआरओ अल्मोडा द्वारा आरम्भ की जा रही है। ये भर्ती रैली 20 जून से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते है। आइए जानते है पूरी डिटेल्स मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन दसवीं आठवीं), नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार...
पुरोला लव जिहाद में कम नहीं हुई टेंशन, महापंचायत टली, लोगों का गुस्सा बरकार

पुरोला लव जिहाद में कम नहीं हुई टेंशन, महापंचायत टली, लोगों का गुस्सा बरकार

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी, पुरोला में वीरवार को होने वाली महापंचायत को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध फिलहाल खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट और नैनीताल हाई कोर्ट तक मामला पहुंचने के साथ ही प्रशासन की सख्ती के बाद आयोजकों ने महापंचायत स्थगित कर दी। हालांकि, बजरंग दल के नगर अध्यक्ष रमेश थपलियाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन की दमनकारी नीतियों के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। यह भी आरोप लगाया कि महापंचायत के संयोजकों को दिन में ही नजरबंद कर दिया गया था। कहा कि, आने वाले दिनों में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा थी पुख्ता महापंचायत टलने से सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इससे पहले पुरोला में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चार स्थानों पर नाकेबंदी कर महापंचायत करने आने वालों को रो...