Friday, July 31News That Matters

उत्तराखण्ड

नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी, सीएम धामी ने ऐसे जताई खुशी…

नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी, सीएम धामी ने ऐसे जताई खुशी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। जिस पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। अब इससे हवाई सफर आसान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद एक तरह से पिथौरागढ़ एयरपोर्ट पब्लिक के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, ये फ्लाइट की सेवा कब शुरू की जाएगी, इसका फैसला उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को करना है। इसके साथ ही अब नैनी सैनी एयरपोर्ट में बड़े जहाज भी उतर सकेंगे। गौर हो कि हाल ही में इस एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा सेना को दिया गया है।  यहां से सेना चीन और नेपाल पर नजर रख सकेगा। बत...
उद्यान विभाग के निदेशक बाजवा के निलंबन के आदेश जारी, इन मामलों में हुई कार्रवाई…

उद्यान विभाग के निदेशक बाजवा के निलंबन के आदेश जारी, इन मामलों में हुई कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के शासन से बड़ी खबर आ रही है। बिना मंत्री और बिना सचिव को भनक लगे एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। ये अधिकारी और कोई नहीं बल्कि उद्यान विभाग के निदेशक डॉ हरमिंदर सिंह बवेजा है। इस कार्रवाई को बड़ा एक्शन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के उद्यान विभाग में निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा पर कार्रवाई की है। इसे सीएम की सर्जिकल स्ट्राइक कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस कार्रवाई का ना तो मंत्री को ही कुछ पता था और ना ही विभाग के सचिव को इसकी जानकारी थी। बताया जा रहा है कि बवेजा के खिलाफ कीवी फल पौध वितरण के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने, हल्दी-अदरक बीज वितरण में देरी करने, अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों के लिए स्वीकृति से अधिक धन खर्च करने जैसे आरोप हैं। उद्यान निदेशक के खिलाफ 11 पन्नों में दर्ज 18 आरोपों के सिद्ध होन...
यूकेपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नए हाथों में, जानें…

यूकेपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नए हाथों में, जानें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन ने यूकेपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नए हाथों में सौंप दी है। बताया जा रहा है कि सरकार ने आयोग के सदस्य प्रो. जगमोहन सिंह राणा को आयोग का अध्यक्ष बनाया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग के अचानक अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। ऐसे में आयोग के ही सदस्य डॉ. जेएमएस राणा को अपने पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इसके आदेश जारी कर दिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार का डेढ़ साल कार्यकाल चर्चाओं में रहा। आयोग की तीन परीक्षाओं को पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द कर दोबारा करानी पड़ी। इसके साथ ही कुछ परीक्षाओं के पूर्व घोषित कार्यक्रम में बदलाव कर उन्ह...
दून वासी अब अपने ही क्षेत्र में कर सकते हाउस टैक्स जमा , जानें कैसे…

दून वासी अब अपने ही क्षेत्र में कर सकते हाउस टैक्स जमा , जानें कैसे…

उत्तराखण्ड
देहरादून वासियों के लिए काम की खबर है। दून वासियों को अब हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम नहीं  जाना पड़ेगा है। वह अब अपने ही क्षेत्र में टैक्स जमा कर सकते है। इसके लिए निगम द्वारा 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। आइए जानते है किस दिन कहां कैंप लगाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम देहरादून जिले के करीब 36 इलाकों में कैंप लगाने जा रहा है। ये कैंप 15 जून से 25 जुलाई तक के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस कैंप की मदद से भवन करदाता अपने ही क्षेत्र में हाउस टैक्स अदा कर सकेंगे। इसमें प्रत्येक वार्ड के पार्षद भी उनका सहयोग करेंगे। हाउस टैक्स में 20 फीसदी की छूट यथावत बनी रहेगी। इतना ही नहीं आप चेक, कैश या ऑनलाइन भी हाउस टैक्स जमा कर सकते है। जानिए किस दिन कहां लगेगा कैंप 15 जून – रेस्ट कैंप वार्ड के त्यागी रोड स्थित गुरुद्वारा 16 जून 20...
घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…

घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का टिहरी जिला हादसों का जिला बनता जा रहा है। यहां 24 घंटे के भीतर फिर बड़ा हादसा हो गया है। अब यहां घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 20 लोग सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनिमत रही कि पैराफिट में बस के पिछले टायर फंस गए। जिससे बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसा रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी से एक बारात टिहरी जिले के हिंदाव पट्टी जा रही थी। इस दौरान बारातियों से भरी बस चिरबटिया के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस के आगे के टायर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे बने पैराफिट में बस के पिछले टायर फंस गए बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से अटक गई। जिससे बस खाई म...
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा अब मेंस एग्जाम…

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा अब मेंस एग्जाम…

उत्तराखण्ड
UPSC Prelims Result: लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आइए जानते है अभ्यर्थी  कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा कराई गई सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी किए गए। इस  परीक्षा का आयोजन 28 मई 2023 को हुआ था। करीब 12 लाख उम्मीदवारों ये परीक्षा दी थी। जिसके बाद आज आयोग ने इस परीक्षा में कुल 14624 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि सफलता पाने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मेंस एग्जाम का आयोजन 15 सितंबर से होगा। सिविल सेवा परीक्षा के साथ यूपीएससी ने वन सेवा परीक्षा ...
उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन, ये अधिकारी जल्द हो सकते है निलंबित…

उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन, ये अधिकारी जल्द हो सकते है निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सीएम धामी एक्शन में है बताया जा रहा है कि सीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए उद्यान विभाग के चर्चित और विवादित निदेशक हरमिंदर बवेजा पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप है। जिसपर सीएम ने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उद्यान विभाग के निदेशक बवेजा पर कई आरोप लगे हैं। उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर उन पर सवाल खड़े होते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी ने बनेजा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते है। बताया जा रहा है कि जिस तरह निदेशक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, उसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस पर एक्शन लेते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निदेशक को सस्पेंड करने की फाइल पहले विभाग मंत्री के पास जाएगी। उसके बाद सस्पेंड आदेश जारी हो सकते है।...
UKSSSC ने की इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक…

UKSSSC ने की इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आयोग ने रविवार को कराई गई वन दरोगा भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। यूकेएसएसएससी वन निरीक्षक उत्तर कुंजी 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने UKSSSC वन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 316 रिक्तियां भरी जाएंगी। यूकेएसएसएससी वन दरोगा परीक्षा 2023 11 जून 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार यूकेएसएसएससी वन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 के बारे में नीचे दिए गए विवरण की जांच कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि आवेदक एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आगामी 10 दिन के भीतर जारी किया जाएगा। यूकेएसएसएससी वन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 ऐसे करें डाउनलोड यूकेएसएसएससी वैन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 देखने के लिए यूकेएसएसएससी क...
ट्रैनिंग पर उत्तराखंड आए एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

ट्रैनिंग पर उत्तराखंड आए एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्‍तराखंड के मसूरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी ट्रेनिंग (LBS) के लिए आए बांग्‍लादेश के एसडीएम की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बांग्‍लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 45 अधिकारियों का दल आया है। सभी अफसर रविवार को मसूरी के लाल टिब्‍बा और धनोल्‍टी घूमने के लिए गए थे। इसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्‍टी से वापस आते हुए अचानक रास्‍ते में तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उनके सहयोगी उन्‍हें मसूरी के उप जिला चिकित्‍सालय ले गए। यहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दि...
प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…

प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी ने हालत खराब कर रही है। चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज से 13 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में आज से मौसम बदलने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की माने तो 11 जून को राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 12 जून को राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 13 जून को भी बनी रहेगी...