उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में पार्किंग को मिली मंजूरी, जानें कहां होगा निर्माण…
उत्तराखंड में जहां दुनियाभर से पर्यटक आते है। पर्यटक सीजन में आम जन को जाम के झाम से जूझना पड़ता है, वहीं अब इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। बताया जा रहा है कि शासन ने पांच जिलों के 12 पार्किंग प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। ये जिले पर्वतीय जिले पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी है। यहां जल्द वाहन पार्किंग की सुविधाएं मिलने वाली है। आइए जानते है सरकार का प्लान…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन की अध्यक्षता में विभागीय व्यय समिति की बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 12 पार्किंग प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। कई के लिए बजट भी जारी हो गया है। साथ ही तय किया गया कि किया गया कि वाहन पार्किंग के प्रस्ताव जिलाधिकारियों, जिला विकास प्राधिकरणों की ओर से पहले उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) को भेजे जाएंगे।
बताया ...







