एक्सयूवी कार थत्यूड़ थानाक्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां 10 दिन के भीतर पांचवें बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताा जा रहा है कि आज यहां एक एक्सयूवी कार थत्यूड़ थानाक्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा थत्यूड़ थानाक्षेत्र के भवान बिलौदी पुल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार चंडीगढ़ से चिन्यालीसौड़ आ रही थी। इस दौरान भवान बिलौदी पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग थे सवार थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी थत्यूड़ पहुंचाया। जहां से तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसमें से गम्भीर रूप से घायल महिला ने ...








