बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने सहित इन मांगों को लेकर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं पर लगाएं ये आरोप…
उत्तराखंड में जहां एक और पुरोला में स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं लालकुआं से बड़ी खबर आ रही है। यहां बिन्दुखत्ता में आज बुधवार को हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने और अतिक्रमण की सूची से बाहर करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने विशाल प्रर्दशन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
बिंदुखत्ता संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित राजस्व गांव एवं बिंदुखत्ता को अतिक्रमण क्षेत्र की सूची से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को तेज धूप के बीच हजारों लोगों ने मोर्चा खोल दिया। बताया जा रहा है कि पहले काररोड स्थित जड़ सेक्टर में स्कूल परिसर में बिन्दुखत्ता के हजारों लोग एकत्र हुए। जिन्होंने बिंदुखट्टा को राजस्व गांव बनाने की मांग की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जड़ सेक्टर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने...








