Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं ……………

केदारनाथ धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं ……………

उत्तराखण्ड
गोल प्लाजा, जो मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पहले संगम के ठीक ऊपर स्थित है, पर ऊं की आकृति को स्थापित किया जा रहा है।   भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं की आकृति स्थापित की जाएगी। इस आकृति को स्थापित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सफल ट्रायल कर दिया है। जल्द जरूरी कार्य पूरा करते ही इसे स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाएगा।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ को सुरक्षित करने के साथ ही भव्य रूप से संवारा जा रहा है। इन दिनों धाम में दूसरे चरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। पहले चरण में मंदिर परिसर के विस्तार के साथ ही मंदिर मार्ग और गोल प्लाजा का निर्माण किया गया था।   अब, इस गोल प्लाजा, जो मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पहले संगम के ठीक ऊपर स्थित है, पर ऊं की आकृति को ...
दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा तो मच गई अफरा-तफरी……..

दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा तो मच गई अफरा-तफरी……..

उत्तराखण्ड
सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।   देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा। कुछ देर बार जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।   बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।   हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों ने हाथी को देखकर जब भागने का प्रयास ...
हाईकोर्ट ने निरस्‍त की एलटी कला शिक्षकों के 250 पदों की चयन प्रक्रिया, नए सिरे से भर्ती के निर्देश

हाईकोर्ट ने निरस्‍त की एलटी कला शिक्षकों के 250 पदों की चयन प्रक्रिया, नए सिरे से भर्ती के निर्देश

उत्तराखण्ड
नैनीताल: हाई कोर्ट ने माना है कि एलटी कला शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए बीएड अनिवार्य योग्यता है। कोर्ट ने इस आधार पर राज्य में करीब ढाई सौ एलटी कला विषय के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।   सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की खंडपीठ में सुयालबाड़ी, जिला नैनीताल निवासी तारा राम की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डॉ. कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि 2020 में सहायक शिक्षक एलटी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था एवं पद विज्ञापन में पात्रता एनसीटीई विनियम, 2014 के अनुसार अनिवार्य रूप से बीएड निर्धारित की गई थी। अनिवार्य योग्यता के रूप में विज्ञापन के बाद राज्य सरकार ने 25 फरवरी 2021 को नए नियम प्रकाशित किए। नए नियमों में बीएड की योग्यता को हटाया गया था। इसको य...
सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश दे रहे NDRF के जवान, हिमखंड जोन में यात्रियों की राह कर रहे आसान !

सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश दे रहे NDRF के जवान, हिमखंड जोन में यात्रियों की राह कर रहे आसान !

उत्तराखण्ड
नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ) के जवान केदारनाथ यात्रा में पूरे समर्पण के साथ बाबा केदार के भक्तों की सेवाएं कर रहे हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक कुल 47 जवान बीते एक पखवाड़े से सेवाएं दे रहे हैं। केदारनाथ सहित पैदल मार्ग पर आए दिन हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग भैरव व कुबेर गदेरा हिमखंड जोन में अति संवेदनशील बना है। यहां पर तैनात इंस्पेक्टर अमीर चंद्र कोठियाल के नेतृत्व में एनडीआरएफ के सुरक्षा जवान श्रद्धालुओं के हाथ पकड़कर रास्ता पार करा रहे हैं।   कुछ दिन पूर्व पूर्व एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर केदारनाथ दर्शन को पहुंची थी। भैरव गदेरा हिमखंड जोन में फिसलन के चलते बच्चे के साथ रास्ता पार करना आसान नहीं था। ऐसे में एनडीआरएफ के एक जवान ने नवजात को अपनी गोद में लेकर रास्ता पार करवाया। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।   इधर, एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश...
उत्‍तराखंड : कार्बेट टाइगर रिजर्व में 100 साल पुरानी मजार को किया ध्वस्त !

उत्‍तराखंड : कार्बेट टाइगर रिजर्व में 100 साल पुरानी मजार को किया ध्वस्त !

उत्तराखण्ड
इन दिनों उत्‍तराखंड के वन भूमि क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध धार्मिक स्‍थलों को ध्‍वस्‍त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अब त‍क पूरे राज्‍य में 300 के करीब मजारों को ध्‍वस्‍त किया गया है। इसी क्रम में रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बनी 100 साल पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया गया। जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। सूचना पाकर मौके पर भीड़ जुट गई। जिसे पुलिस ने काबू किया।   कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी जोन में बनी सौ साल पुरानी मजार को प्रशासन व सीटीआर ने जेसीबी से हटा दी है। सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता व मुस्लिम वर्ग के लोग भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर लोगों का आक्रोश शांत कराया। सीटीआर के बिजरानी जोन में हाईवे से आधे किलोमीटर दूर पहाड़ी...
अदीश्वर ऑटो राईड इंडिया ने देहरादून में खोला ‘मोटो वॉल्ट’ सुपरबाईक शोरूम !

अदीश्वर ऑटो राईड इंडिया ने देहरादून में खोला ‘मोटो वॉल्ट’ सुपरबाईक शोरूम !

उत्तराखण्ड
देहरादून, 15 मई, 2023: अपनी प्रीमियम मोबिलिटी पेशकश का विस्तार करते हुए महावीर ग्रुप की कंपनी अदीश्वर ऑटो राईड इंडिया प्रा. लिमिटेड (एएआरआई) ने अपने नए वेंचर -मोटो वॉल्ट का लॉन्च किया है, जो देहरादून में मल्टी-ब्राण्ड सुपरबाईक फ्रैंचाइज़ है। हर उपभोक्ता को सुपरबाईक का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए देश भर में कई टच-पॉइन्ट्स खोलने की प्रतिबद्धता के तहत कंपनी ने यह घोषणा की है। यह नया शोरूम 14, ग्राउण्ड फ्लोर, कमला बिज़नेस सेंटर, चकशाहनगर, हरिद्वार रोड़, देहरादून पर स्थित है। शोरूम में मोटो मोरिनी, ज़ोन्टेस और हाल ही में लॉन्च किए गए इंटरनेशनल ब्राण्ड क्यूजे मोटर सहित सुपरबाइकों की ग्लोबल रेंज को डिस्प्ले किया जाएगा। आने वाले समय में एएआरआई ने अपने मल्टी-ब्राण्ड फ्रेंचाइज़ के माध्यम से कई विश्वस्तरीय ब्राण्ड्स पेश करने की योजना बनाई है। इन आउटलेट को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह आधु...
लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त; यह है मुख्‍यमंत्री का प्‍लान

लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त; यह है मुख्‍यमंत्री का प्‍लान

उत्तराखण्ड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद के मसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को बिगाडऩे की कोई कोशिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। लैंड जिहाद पर प्रहार को सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका है कि वे स्वयं ही कब्जा छोड़ दें। 300 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकी मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि देवभूमि के सनातन स्वरूप को बनाए रखने को हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी एक हजार से ज्यादा मजारें चिह्नित की गई हैं, जिनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। अभी तक 300 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकी हैं, इनमें कोई मानव अवशेष नहीं मिला। साफ है कि भूमि पर कब्जे के उद्देश्य से ...
नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही

उत्तराखण्ड
 देहरादून :  विभिन्न कालेज एवं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। एक महीने के विशेष कार्यक्रम में युवाओं को यातायात से संबंधित बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें यातायात प्रबंधन, कैमरे, ड्रोन के बारे में गहनता से जानकारी दी जाएगी। यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि नौजवानों के लिए फैलोशिप कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। एक महीने के फैलोशिप प्रोग्राम में 10 से 15 नौजवानों का चयन किया जाएगा। उन्हें फील्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों के साथ अटैच किया जाएगा। इन युवाओं को मार्डन साइंटेफिक टूल, यातायात पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे, ड्रोन, वाहनों और उपकरण की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यातायात की समस्या के निस्तारण...
सहकारिता भर्ती  मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी, एक साल से अधिक समय बीता

सहकारिता भर्ती मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी, एक साल से अधिक समय बीता

उत्तराखण्ड
प्रदेश में सहकारिता विभाग के तहत तीन जिलों देहरादून, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में जिला सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट एक साल से एक से दूसरी टेबल पर घूम रही है। जांच रिपोर्ट पर विधि और कार्मिक विभाग की राय भी ली जा चुकी है। अब रिपोर्ट को एक बार फिर जांच समिति के पास भेजा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जांच समिति ने अपनी जो रिपोर्ट शासन को सौंपी है, उसमें बैंक के अध्यक्ष, महाप्रबंधक सहित सहायक निबंधक स्तर तक के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। ऐसे में यदि सरकार जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करती है तो इन अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है। हाईप्रोफाइल लोगाें के इस गड़बड़झाले में शामिल होने की वजह से ही जांच को लगातार लटकाया जा रहा है। इस मामले में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर ही शासन ने मार्च 2022 में जांच के आदेश दिए थे। अपर निबंधक नीरज ब...