मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद
DEHRADUN: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जोशी के खिलाफ सरकार से फैसला लेने को कहा है। जोशी पर मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तारीख तय की है। विजिलेंस कोर्ट को मामले में मंत्री परिषद के फैसले का इंतजार है।
गौरतलब है कि अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। नेगी ने इस संबंध में कोर्ट को (सीआरपीसी 156(3) के तहत) प्रार्थनापत्र देकर विजिलेंस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर स्पेशल विजिलेंस जज मनीष मिश्रा की कोर्ट ने विजिलेंस से आख्या मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। विजिलेंस ने अपनी आख्या के साथ एक पत्र भी कोर्ट में प्रस्तुत किया।
आठ जुलाई 2024 का यह पत्र कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से विजिले...








