महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले बड़ा खुलासा, सरकार ने एग्जाम किया रद्द
by ucnnews
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले बड़ा खुलासा, सरकार ने एग्जाम किया रद्द
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से ठीक एक दिन पहले पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी है। ठाणे के भिवंडी क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी के दौरान कथित प्रश्नपत्र बरामद होने के बाद यह फैसला लिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब लाखों अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार रहेगा। सरकार ने कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।