प्रधान संगठन उत्तरकाशी का जिला कार्यकारिणी विस्तार, प्रधानों को मिली जिम्मेदारियां
उत्तरकाशी। प्रधान संगठन उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता कैंतुरा रावत के दिशा-निर्देश तथा जिला अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को प्रधान संगठन उत्तरकाशी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए ग्राम प्रधानों एवं संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने तथा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को सशक्त बनाने एवं पंचायत और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विकास भवन सभागार उत्तरकाशी मे जिला कार्यकारिणी बैंठक में जिला अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह ने जिला संगठन का विस्तार किया जिसमे जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रेखा भट्ट, जितेंद्र कैंतुरा, श्रीमती रंजिता डोगरा, श्री बलवंत सिंह तथा देवराज को मनोनीत किया गया।
जिला महामंत्री पद पर चंद्रमोहन भट्ट को जिम्मेदारी दी गई।
जिला सचिव के रूप में तेजपाल सिंह राणा, श्रीमती मंजू, राजेंद्र सिंह, अमित सिंह तथा गौरव रावत को दायित्व सौंपा गया।
सह सचिव पद पर श्रीमती नवीन ज्योति, आशीष बेदी, राजेश बिजल्वाण, अनूप सिंह, राकेश लाल, सुमन राजखंडूरी, उषा लता, राकेश मेहंत तथा सुनील भंडारी को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती जमुना नेगी तथा जिला प्रवक्ता के रूप में श्री जितेंद्र पोखरियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा संगठन ने सभी विकासखंड अध्यक्षों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने तथा ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्लाक ब्लॉक अध्यक्ष भरवाड़ी अजीत पाल सिंह पवांर, चिन्यालीसौड ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह राणा महामंत्री चंद्र मोहन भट्ट, राजेश नेगी पूर्व प्रधान डुण्डा, नरेंद्र सिंह कोहली पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मौजुद रहें इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार को पंचायत हित, जनहित एवं संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।